फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तस्करी करके लाई 14 साल की बच्ची ने 20 दिन पहले दिया बच्चे को जन्म

तस्करी करके लाई 14 साल की बच्ची ने 20 दिन पहले दिया बच्चे को जन्म

Sun, 11 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
तस्करी करके लाई 14 साल की बच्ची ने 20 दिन पहले दिया बच्चे को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। उपमंडल के एक गांव में पूर्वोत्तर राज्य से 14 साल की किशोरी को तस्करी करके लाने व उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ उसके खरीदार पति द्वारा रेप करने से वह गर्भवती हो गई और उसने 20 दिन पहले जींद के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने पीड़िता को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले मेें दो आरोपियों के खिलाफ 371, 376 डी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गंभीर हालत होने के कारण अभी तक पीड़िता ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
अग्रोहा मेडिकल से पुलिस को मिली सूचना
मामले में मिर्चपुर चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि उनको शुक्रवार देर रात अग्रोहा मेडिकल से सूचना मिली थी। वहां से बताया गया कि इस एरिया के एक गांव से किसी किशोरी को गंभीर हालत में शुक्रवार दोपहर को मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। किशोरी की हालत से पता लग रहा था कि उसकी डिलिवरी हुई है। जब इस बारे में अग्रोहा मेडिकल स्टाफ ने किशोरी के साथ आए लोगों से पूछताछ शुरू की तो वह बिना कुछ बताए वहां से फरार हो गए। इसके बाद किशोरी की डिलिवरी की सूचना उन्होंने संबंधित थाने को दे दी।
विज्ञापन

मौके पर बेहोश मिली किशोरी
पुलिस जब अग्रोहा मेडिकल से मिले पते पर पहुंची तो उस घर में सिर्फ महिलाएं थीं। जब पुलिस टीम ने किशोरी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने घर की तलाशी ली तो किशोरी घर के अंदर बेहोश मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के निजी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की करीब 20 दिन पहले जींद के एक निजी अस्पताल में गुपचुप डिलिवरी करवाई गई थी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर ले आया। उम्र कम होने व कमजोरी की वजह से बुधवार को किशोरी की हालत खराब हो गई, जिसके बाद से आरोपी उसे अग्रोहा लेकर गया था। वहां पर मेडिकल स्टाफ को शक हो जाने पर वह गुपचुप पीड़िता को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ तस्करी और रेप का केस दर्ज किया है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।


पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ तस्करी, रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है। किशोरी के बयान होने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-उदयभान सिंह, प्रभारी नारनौंद थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed