फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हनीट्रैप: नौकरानी लगवाई, प्रोफेसर फंसाया,25 लाख मांगे, अमेरिका से लौटी पत्नी ने 10 लाख देते हुए 4 को पकड़वाया

हनीट्रैप: नौकरानी लगवाई, प्रोफेसर फंसाया,25 लाख मांगे, अमेरिका से लौटी पत्नी ने 10 लाख देते हुए 4 को पकड़वाया

Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हनीट्रैप: नौकरानी लगवाई, प्रोफेसर फंसाया,25 लाख मांगे, अमेरिका से लौटी पत्नी ने 10 लाख देते हुए 4 को पकड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एचओडी मोहन लाल बंसल को हनीट्रैप के मामले में फंसाकर 25 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड पूर्व छात्र दीपक है। दीपक ने प्रोफेसर की पत्नी मोनिका से रेप के मामले को वापस लेने के लिए 25 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस टीम ने मौके से दस लाख रुपये व नाबालिग लड़की का साइन किया हुआ एफिडेविट भी बरामद कर लिया। रेप का आरोप लगाने वाली नाबालिग नौकरानी, उसकी मां, भाई व एक अन्य आरोपी जयदीप को गिरफ्तार कर लिया।
एचएयू इंजीनियरिंग कॉलेज एग्रीकल्चर कॉलेज के एचओडी मोहनलाल बंसल को रेप केस में फंसाकर पैसे वसूलने की साजिश उन्हीं के पूर्व छात्र ने रची थी। शाहपुर निवासी दीपक उनकी पत्नी मोनिका का पॉलिटिकल कॉलेज में डी फार्मा का स्टूडेंट रह चुका है। उसी ने प्रोफेसर से मोटे रुपये वसूलने की साजिश रची। दीपक का प्रोफेसर के घर अक्सर आना-जाना होता था। मोहन लाल बंसल सेक्टर-15 के अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी व बच्चे विदेश में रहते हैं। प्रोफेसर को घर पर साफ-सफाई के लिए एक नौकरानी की जरूरत थी। इसके बारे में उन्होंने पूर्व छात्र दीपक से जिक्र किया। दीपक ने आदमपुर के गांव की एक नाबालिग लड़की को उनके घर पर रखवा दिया। रविवार के दिन जब प्रोफेसर अपने घर पर थे तो नाबालिग लड़की ने इस बात का फायदा उठाते हुए प्लान के तहत दस तारीख को उनके खिलाफ रेप करने व एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


प्रोफेसर को जेल होने पर पत्नी विदेश से आई तो मांगे 25 लाख रुपये
रेप का मामला दर्ज होने के बाद 11 तारीख को पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार करके कोर्ट के आदेश पर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी खबर उनकी पत्नी मोनिका तक पहुंची तो वह तुरंत अमेरिका से वापस आ गईं। षड्यंत्र रचने वाला आरोपी दीपक उनको पहले से जानता था। उन्होंने इस बारेे में फैसला करवाने के लिए उनसे 25 लाख की मांग की। आरोपी ने फोन पर मोनिका की बात नौकरानी की मां रोशनी से करवाई। उसकी मां ने दस लाख रुपये घर आकर देने को कहा। मोनिका ने इस बात पर सहमति देते हुए उनको रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने दस लाख रुपयों के साथ चार आरोपियों को दबोचा
मोनिका ने रुपये मांगने की बात की जानकारी कोर्ट पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार को दी। पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए इंचार्ज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस टीम में अमित कुमार, लेडी कांस्टेबल रजनी और रविता को शामिल किया गया। मोनिका पुलिस के दिशानिर्देश पर आरोपियों को रुपये देने आदमपुर के गांव में गई। वहां पर आरोपियों ने रुपये लेने के बाद नाबालिग लड़की का साइन किया हुआ समझौते का एफिडेविट उनको दे दिया। इसके बाद मोनिका ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने जब वहां पर छापा मारा तो चारों आरोपी नोट गिन रहे थे। पुलिस ने मौके से नकदी सहित नाबालिग लड़की, उसकी मां, उसके भाई व शाहपुर के जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।

नाबालिग लड़की का मेडिकल भी नहीं हुआ, निलंबित एचओडी पांच दिन से जेल में
करीब 59 वर्षीय पीएचडी डिग्री धारक प्रोफेसर मोहन लाल बंसल पर रेप का आरोप लगाने वाली नौकरानी ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उनको एचएयू ने निलंबित भी कर दिया था। प्रोफेसर पांच दिन की जेल काट रहे हैं।


नाबालिग नौकरानी ने 10 तारीख को प्रोफेसर के खिलाफ उससे रेप करने का मामला दर्ज करवाया था। शुक्रवार को प्रोफेसर की पत्नी की तरफ से केस के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम ने छापामारी करके दस लाख की नकदी के साथ चार को गिरफ्तार कर लिया। साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पवन कुमार, चौकी इंचार्ज कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed