{"_id":"5b18266c4f1c1ba06e8b6ce8","slug":"131528309356-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ को बंधक बनाने के आरोप में यूनियन नेताओं सहित पांच कर्मचारियों को किया सस्पेंड, 15 को शो-कॉज नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ को बंधक बनाने के आरोप में यूनियन नेताओं सहित पांच कर्मचारियों को किया सस्पेंड, 15 को शो-कॉज नोटिस
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ को बंधक बनाने के आरोप में यूनियन नेताओं सहित पांच सस्पेंड, 15 को शो-कॉज नोटिस
- एसडीओ की शिकायत पर 10 नामजद के अलावा 15-20 अन्य कर्मचारियों पर दर्ज हुआ केस
- पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन भी उतरी एसडीओ के समर्थन में
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सातरोड सब डिविजन में एसडीओ को बंधक बनाकर हंगामा करने के आरोप में बिजली निगम प्रबंधन ने यूनियन नेताओं सहित पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एसडीओ की शिकायत पर 10 नामजद कर्मचारियों सहित 15-20 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डिविजन कार्यालय की 200 मीटर दूरी में प्रदर्शन करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में मीटर रीडर और एचएसइबी वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव दलीप सोनी, लाइनमैन और सब यूनिट प्रधान राजकुमार यादव, यूनिट नंबर दो के सचिव और एएलएम रविंद्र बिश्नोई, लाइनमैन प्रेमपाल और एएलएम सुरेश शामिल हैं। इसके अलावा अपना काम छोड़कर मंगलवार को एसडीओ कार्यालय पर हंगामा करने में शामिल अन्य कार्यालयों के 15 कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। एसोसिएशन ने निगम प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से पीछे हटने का प्रयास हुआ तो प्रदेश भर के इंजीनियर आंदोलन करेंगे।
एसडीओ ने एफआईआर में यह लगाए हैं आरोप
पुलिस को दी शिकायत में सातरोड सब डिविजन के एसडीओ संजय सांगवान का आरोप है कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके कार्यालय में 2-3 उपभोक्ता अपनी बिजली सप्लाई और बिल संबंधी समस्या लेकर आए हुए थे। इसी दौरान एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड आफिस भिवानी के सब यूनिट पदाधिकारी लाइनमैन राजकुमार यादव, एएलएम सुरेश, लाइनमेन प्रेमपाल, एएलएम महेंद्र, मीटर रीडर ईश्वर सिंह उनके कार्यालय में आए। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के बाद यूनियन के एजेंडे पर विचार-विमर्श करने की बात कही। इस बात से नाराज होकर उक्त कर्मचारी हंगामा और नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने एसडीओ के साथ गाली-गलौच भी की। एसडीओ ने शिकायत में बताया कि एक कर्मचारी ने सीसीटीवी रिकार्डिंग बंद करने की बात कहकर बाहर मेन स्विच बोर्ड से पूरे कार्यालय की बिजली सप्लाई बंद कर दी। पूर्व नियोजित तरीके से षड्यंत्र के तहत 15-20 कर्मचारी कार्यालय में घुसकर नारेबाजी, धक्कामुक्की और हंगामा करने लगे। एएलएम रविंद्र बिश्नोई, मीटर रीडर दलीप सोनी, एएलएम सतपाल, एएलएम शोभन और बीरुराम कुंडू ने धमकी देते हुए फर्नीचर को अस्त-व्यस्त किया। किसी अनहोनी के डर से बाहर निकलने लगे तो इन कर्मचारियों ने बंधक बनाने की कोशिश की। बाहर निकलकर उन्होंने सप्लाई ऑन करने की कोशिश की तो राजकुमार यादव ने उन पर पानी फेंक दिया। एक कर्मचारी ने धक्का दिया और लगातार व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए दोबारा स्विच बोर्ड तोड़कर कार्यालय की सप्लाई काटकर दैनिक कार्य ठप कर दिए। एसडीओ के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी की गई।
कर्मचारियों ने एसडीओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
एचएसईबी वर्कर यूनियन ने सातरोड़ सब डिविजन कार्यालय पर एसडीओ संजय सांगवान के खिलाफ बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारी नेताओं ने एसडीओ पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान राजकुमार यादव ने एसडीओ की ओर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यूनियन पदाधिकारी एसडीओ के बुलावे पर ही उनसे मिलने गए थे। मगर एसडीओ ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उंगली से गलत और गंदे इशारे करते हुए कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। एसडीओ केवल खुद पर लगे आरोपों को दबाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। यूनियन नेताओं ने अपनी सूझबूझ से होने वाले टकराव को टाला और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। प्रदर्शन को सेंट्रल काउंसिल के नेता राम कुंडू, दलीप सोनी, यूनिट नंबर एक के प्रधान कृष्ण कुमार, सचिव दिनेश शर्मा, यूनिट नंबर दो के प्रधान सतबीर गोस्वामी, सचिव रविंद्र बिश्नोई, ब्लॉक प्रधान बंसीलाल, यूनिट चेयरमैन बलजीत, सुरेश कुमार, यूनिट उपप्रधान रणबीर सिंह, कृष्ण कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी की बैठक
एसडीओ और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी सातरोड सब डिविजन में बैठक की। जिसमें एसडीओ के साथ कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की निंदा की गई। एसोसिएशन के जोन इंचार्ज प्रदीप ढुल, एक्सईएन विजेंद्र लांबा, दयानंद, जगदीश आदि ने कहा कि किसी भी सूरत में अधिकारियों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी। अगर निगम प्रबंधन ने इस मामले में कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो इंजीनियर्स एसोसिएशन भी आंदोलन करेगी।
सातरोड सब डिविजन के एसडीओ संजय सांगवान द्वारा कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। निगम प्रबंधन ने मामले में संज्ञान लेते हुए पांच कर्मचारियों दलीप सोनी, रविंद्र बिश्नोई, सुरेश, प्रेमपाल और राजकुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है। 15 अन्य कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस दिया गया है। कार्यालय की 200 मीटर दूरी में प्रदर्शन करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
- विजेंद्र लांबा, एक्सईएन, डिविजन नंबर-2