फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फर्जीवाड़े से चौधरीवास की 88 कनाल जमीन ट्रांसफर कराई, धोखाधड़ी का केस दर्ज

फर्जीवाड़े से चौधरीवास की 88 कनाल जमीन ट्रांसफर कराई, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े से चौधरीवास की 88 कनाल जमीन ट्रांसफर कराई, धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
तहसील कार्यालय में मार्च में फर्जीवाड़ा कर 88 कनाल 13 मरले जमीन ट्रांसफर करा ली गई। तहसील कर्मियों को अब पता चला कि बाप बनकर जमीन ट्रांसफर करने वाला न असली था और न ही जमीन अपने नाम कराने वाली महिला। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।
तहसीलदार विनय चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रायगढ़ के उपेंद्र कुमार की गांव चौधरीवास में 88 कनाल 13 मरले जमीन है। तहसील कर्मियों को पता चला है कि किसी ने 21 मार्च को तहसील में पहुंचकर खुद को उपेंद्र बताकर फर्जी कागजात और फोटो पेश कर जमीन की रिलीज डीड अपनी बेटी जानकी देवी के नाम करा दी। मामले में उपेंद्र और जानकी देवी बनकर तहसील में खड़े होने वाला आदमी और औरत फर्जी थे। तहसील कर्मियों को यह बात पता लगी तो तहसीलदार विनय चौधरी ने इसकी शिकायत कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में दी। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि महिला और आदमी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक महीने में दूसरा केस
अप्रैल में इस तरह का एक अन्य केस भी आया था, जिसमें एक व्यक्ति पर अपने नकली भाई बनाकर जमीन अपने नाम ट्रांसफर कराने का केस आया था। इसमें नायब तहसीलदार एके गुप्ता के बयान पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed