फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे 1.20 लाख रुपये

व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे 1.20 लाख रुपये

Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे 1.20 लाख रुपये
सिवानी मंडी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वीरवार देर रात शहर से बाइक पर घर लौट रहे एक किरयाना व्यापारी से एक लाख 20 हजार की नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश व्यापारी का मोबाइल फोन व बाइक की चाबी भी छीन ले गए और सिवानी की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी पास के ही ईंट भट्ठे पर पहुंचा और सिवानी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत प्रभाव से वारदात स्थल पर पहुंची और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बाद में अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से हिसार जिले के गांव तलवंडी बादशाहपुर के रहने वाले संजय महाजन की शहर के पुराने बस अड्डे पर परचून की दुकान है। रोजाना की तरह संजय महाजन वीरवार रात करीब सवा नौ बजे बाइक पर अपने घर के लिए रवाना हुआ तो बीच रास्ते में रूपाणा रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। संजय के मुताबिक इस दौरान दो युवक बाइक से उतरे और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसकी जेब में रखी एक लाख 20 हजार की नकदी लूट ली और सिवानी की तरफ फरार हो गए। जाने से पहले बदमाश उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए। वारदात के बाद संजय बाइक को घसीट कर पास के ही एक ईंट भट्ठे पर ले गया और इसकी सूचना सिवानी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत वारदात स्थल पर पहुंची और नाकाबंदी कर दी, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जल्द ही करेंगे वारदात का खुलासा : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed