फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पीड़िता मासूम की मां को मोबाइल नंबर देकर बोलीं सुमन बेदी, दिक्कत हो तो तुरंत बताना

पीड़िता मासूम की मां को मोबाइल नंबर देकर बोलीं सुमन बेदी, दिक्कत हो तो तुरंत बताना

Sat, 20 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता मासूम की मां को मोबाइल नंबर देकर बोलीं सुमन बेदी, दिक्कत हो तो तुरंत बताना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल पहुंचकर दरिंदगी का शिकार बनी तीन साल की पीड़ित बच्ची का हाल जाना।
उसकी माता से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ डॉ. जितेंद्र व अन्य चिकित्सकों को भी निर्देश दिए कि वे पीड़िता बच्ची का अच्छी प्रकार इलाज और देखभाल करें। पीड़िता की मां ने इलाज के प्रति संतुष्टि जताई। सुमन बेदी ने उनका मोबाइल नंबर लिया। उन्हें अपना नंबर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तुुरंत बताना। सुमन बेदी ने कहा कि इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी वारदात चिंताजनक है। डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुमन बेदी ने डीएसपी से बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने पुलिस से जानकारी ली कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सख्त रवैया अपनाना होगा। जब कोई लड़की हिम्मत करके किसी लड़के या लड़कों पर छेड़छाड़ की शिकायत करती है तो पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। केवल पूछताछ करके उन्हें छोड़ देने की बजाय मामला उनके अभिभावकों की जानकारी में लाते हुए ऐसा करने वालों के मन में भय पैदा करना चाहिए। यदि कोई गलत नीयत से किसी लड़की या महिला का पीछा कर रहा है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने किया विशेष टीम का गठन
शहर में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसका नोडल अधिकारी आईपीएस एएसपी राजेश कुमार को बनाया गया है। शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटर आदि में शिकायत पेटिका लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से लड़कियां अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता बच्ची की मां को मोबाइल नंबर देकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी बोलीं
दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed