फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सुभाष चन्नी साथी समेत बगला रोड पर अवैध पिस्लौल समेत गिरफ्तार, 6 वारदात स्वीकारी

सुभाष चन्नी साथी समेत बगला रोड पर अवैध पिस्लौल समेत गिरफ्तार, 6 वारदात स्वीकारी

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुभाष चन्नी साथी समेत बगला रोड पर अवैध पिस्लौल समेत गिरफ्तार, 6 वारदात स्वीकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए की टीम ने शुक्रवार को बगला रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान सिरसा के गांव कैरांवाली के सुभाष उर्फ चन्नी और फतेहाबाद के गांव धौलू निवासी उसके साथी कृष्ण कुमार उर्फ नंदू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैैध पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए। चन्नी पर 20 से ज्यादा केस पहले दर्ज थे। उसने जुलाई में जेल से छूटने के बाद छह और वारदात करना स्वीकारा है।
डीएसपी जितेंद्र सिंह ने सीआईए भवन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कप्तान सिंह और एएसआई धर्मबीर, राजकुमार, हेड कांस्टेबल रामदिया, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह, बलदेव सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार और चालक सत्यवान सरकारी गाड़ी में बगला रोड पर टी-प्वाइंट पर मौजूद थे। तभी कैरांवाली का सुभाष उर्फ चन्नी और नंदू आए। वे पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनको कुछ दूरी पर पकड़ लिया और तलाशी ली। पुलिस ने चन्नी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल और छह कारतूस और नंदू के कब्जे से 315 बोर की एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ की तो चन्नी ने बताया कि वह जुलाई 2017 में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह नंदू के साथ अगस्त में गोगामेड़ी मेले में गया था। वहां चाय की दुकान पर यूपी का रिंकू नाम का व्यक्ति आया हुआ था। मैंने उससे असलाह खरीदा था। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस शनिवार को दोनों का रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन


जमानत पर छूटने पर ये वारदात की
- दोनों ने मिलकर फतेहाबाद के गांव खाबड़ा से एक स्विफ्ट वीडीआई कार छीनी थी।
- उन्होंने चार महीने पहले सिरसा की डिंगमंडी से एक करेटा गाड़ी छीनी थी।
-दोनों ने भट्टू के पास गांव डोभी से शराब भरी हुई एक कार स्विफ्ट कार छीनी थी।
-उन्होंने एक महीने पहले कैरांवाली के व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी।
हिसार के चन्नी पर भी दर्ज थे 30 से ज्यादा केस
हिसार के गांव देवां के सुभाष चन्नी पर भी 30 से ज्यादा केस दर्ज हुए थे। करीब 15 साल पहले उसका खासा दबदबा था। उसके साथ ही बालसमंद गांव के सुभाष फौजी पर भी काफी आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। वे दोनों अब शांत तरीके से जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत के पड़ोसी से झगड़ा होने पर 10 साल पहले करने लगा था क्राइम
सिरसा के गांव कैरांवाली निवासी 32 वषीय सुभाष उर्फ चन्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सातवीं तक पढ़ा है और अविवाहित है। उसका साथी कृष्ण उर्फ नंदू अपराध जगत में अभी आया है। चन्नी ने बताया कि 10 साल पहले उनके एक खेत के पड़ोसी ने हमारे तूड़े का कूप लगा लिया था। जब उसने खेत पड़ोसी से कूप अपने खेत में लगाने के लिए कहा था तो वह तैश में आ गया था। खेत पड़ोसी ने कूप हटाने की बजाय उल्टा मुझे धमकाया था। तब मैंने उससे मारपीट की थी। सिरसा पुलिस ने तब मेरे खिलाफ मारपीट का पहला केस दर्ज किया था। उसके बाद उस पर हत्या प्रयास, लूट और छीनाझपटी के 20 से ज्यादा केस दर्ज हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जुलाई 2017 में जमानत मंजूर होने पर बाहर निकला था कि फिर अपराध करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed