फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्यूशन के बहाने मंदबुद्धि नाबालिग के साथ 65 साल का बुजुर्ग कर रहा था एक महीने से रेप

ट्यूशन के बहाने मंदबुद्धि नाबालिग के साथ 65 साल का बुजुर्ग कर रहा था एक महीने से रेप

Tue, 30 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन के बहाने मंदबुद्धि नाबालिग के साथ 65 साल का बुजुर्ग कर रहा था एक महीने से रेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के नजदीक के एक गांव में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ ट्यूशन के बहाने रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है और कक्षा चार की छात्रा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ट्यूशन का नाम लेने पर ही रोने लग गई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके गांव आर्य नगर निवासी 65 वर्षीय केवल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है। अब वह चौथी कक्षा में पढ़ती है। शिकायत के अनुसार उनके गांव में आर्य नगर गांव वासी 65 वर्षीय केवल कृष्ण परचून की दुकान करता है और झोलाछाप डॉक्टरी का काम करता है। करीब एक महीना पहले आरोपी ने उनसे कहा कि आपकी बच्ची पढ़ाई में कमजोर है। वह शाम के समय खाली रहता है, उस समय वह बच्ची को ट्यूशन पढ़ा देगा। बच्ची के पिता के अनुसार उन्होंने आरोपी की उम्र व पेशे को देखते हुए विश्वास करके अपनी बच्ची को उनके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज दिया। इसके बाद बच्ची पिछले एक महीने से शाम को छह से सात बजे तक आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। रविवार को जब उन्होंने बच्ची से ट्यूशन पर जाने के लिए कहा तो उसने वहां पर जाने से मना कर दिया। दबाव देने पर वह रोने लगी तो इस बारे में पूछताछ करने पर उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बुआ को बताई आपबीती
इसके बाद जब उसकी बुआ से फोन पर बात करवाई तो बच्ची ने उनको बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करता है। यह सुनते ही उसकी बुआ रात को ही उनके घर पर आ गई और बच्ची से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना के बारे में अपनी बुआ को बता दिया। बच्ची ने अपनी बुआ को बताया कि जब भी आरोपी की पत्नी उनके घर पर नहीं होती थी तो आरोपी उसके साथ गलत काम करता। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं और मेडिकल करवाया गया है।
-इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी

अब तक बच्चियों के साथ हुए रेप के मामले
18 अप्रैल को नारनौंद में आठ साल की बच्ची के साथ रेप
22 जून को नाबालिग बच्ची के साथ रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
16 जुलाई को नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण के रूप में पिता गिरफ्तार
17 जुलाई को नारनौंद के नजदीक गांव में सात साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में टीचर गिरफ्तार
25 अगस्त को हिसार के नजदीकी गांव में नाबालिग के साथ रेप
29 अक्तूबर को नाबालिग के साथ बुजुर्ग ने किया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed