फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर मेकर फ्रॉड में सीएमडी राधेश्याम से मिलने गए दो लोग सायबराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े

फ्यूचर मेकर फ्रॉड में सीएमडी राधेश्याम से मिलने गए दो लोग सायबराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 06 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर फ्रॉड में सीएमडी राधेश्याम से मिलने गए दो लोग सायबराबाद पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फ्यूचर मेकर फ्रॉड मामले में साइबराबाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में साइबराबाद इकॉनोमिक विंग ने फतेहाबाद के गांव इंदाछुई निवासी राजपाल और मध्यप्रदेश के शुजलपुर से मुकेश परमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फ्यूचर मेकर के सीएमडी से मिलने के लिए साइबराबाद गए थे। दोनों आरोपी कंपनी मैनेजमेंट के मुख्य आरोपियों में से है। कंपनी के प्रचार से लेकर आगे लोगों को जोड़ने में इनकी मुख्य भूमिका रही है। जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को उनके ठिकानों पर छापेमारी करके हैदराबाद से दबोच लिया। दोनों आरोपी सीएमडी राधेश्याम की गिरफ्तारी के बाद से फरार चल रहे थे।
पकड़े गए आरोपी राजपाल ने बताया कि उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की हुई है। उसने 2015 में फ्यूचर मेकर कंपनी ज्चाइन की थी। उसके बाद से वह करीबन एक लाख लोगों को कंपनी के साथ जोड़ चुका है। वह कंपनी से लोगों को जोड़ने के लिए कम पढ़े-लिखे लोग व महिलाओं को ज्यादा पैसे का लालच देते थे। राजपाल के अनुसार कंपनी के साथ लोगों को जोड़कर वह क्राउन एंबेसडर के पद पर पहुंच चुका था। इस दौरान उसने तीन करोड़ रुपये मुनाफे के रूप में कमाए व एक करोड़ और कंपनी की तरफ से जल्द ही मिलने वाले थे।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी ने कंपनी से जोड़े थे 40 हजार लोग
दूसरा आरोपी मुकेश परमार 10वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। उसने करीबन 40 हजार लोगों को कंपनी के साथ जोड़ा था। वह भी कंपनी में डबल स्टार के पद पर था। कंपनी के साथ लोगों को जोड़कर वह दो करोड़ रुपये मुनाफे के रुप में ले चुका है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कंपनी के प्रोडेक्ट के बारे में कोई जानकारी नही थी। वह सिर्फ मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों को कंपनी के साथ जोड़ रहे थे। दोनों आरोपी लोगों को कंपनी में निवेश किए गए पैसे पर तुरंत भारी मुनाफा देने का वादा करते थे। वह आसपास के एरिया में बैठकों का आयोजन करते व कंपनी के बारे में बड़ी-बड़ी बातेें करके लोगों को आकर्षित करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड फ्रॉड के नियमानुसार जो भी लोग ऐसी किसी योजना मेें भाग लेते हैं, उसके बारे में प्रचार करते हैं या सहायता करते हैं, वे भी कानून के अनुसार सजा के लिए उत्तरदायी होते हैं। इसी नियम के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
-वीसी सजनार, पुलिस आयुक्त साइबराबाद पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed