{"_id":"5ad7a08c4f1c1b9d098b536e","slug":"11524080780-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अग्रोहा थाना पुलिस ने कैमरी रोड स्थित उमेद विहार कॉलोनी की महिला सुनीता देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने करीब छह साल पहले फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के सूरजभान से प्लॉट का सौदा कर 2.20 लाख रुपये हड़पे थे। वह नकदी लौटाने की बात कह उसे टरकाती आई है।
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के सूरजभान ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उमेद विहार कॉलोनी की सुनीता देवी ने 19 जून 2012 को उसे अग्रोहा की गुरु जंभेश्वर कॉलोनी का एक प्लॉट दिखाकर सौदा कर 2.20 लाख रुपये लेकर इकरारनामा किया था। उसने इकरारनामा कर रजिस्ट्री की तारीख निर्धारित की थी। सूरजभान ने कहा कि वह रजिस्ट्री वाले दिन हिसार तहसील में पहुंचा, लेकिन दूसरी पार्टी नहीं आई। वह वापस लौट गया था। फिर उसे पता चला कि वह प्लॉट तो किसी और को बेच रखा है। उसने बाद में प्लॉट बेचने वाली महिला से संपर्क कर रजिस्ट्री न कराने का कारण पूछा तो वह बरगलाने लगी।
उसने उसे नकदी लौटाने का आश्वासन दिया। उसके बाद वह आश्वासन पर आश्वासन देती आई, मगर नकदी नहीं लौटाई। सूरजभान ने आखिरकार दबाव बनाया तो महिला ने नकदी लौटाने से साफ इनकार कर दिया। अग्रोहा थाना के एएसआई नरेश बैरागी ने बताया कि नामजद महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।