{"_id":"59c16e934f1c1be4738b572e","slug":"11505848979-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 6 साल से कर रहा था रेप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर 6 साल से कर रहा था रेप, केस दर्ज
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार
गुरुग्राम की 31 साल की एक युवती से हिसार की इंदिरा कॉलोनी का युवक सोनू शादी का झांसा देकर छह साल से रेप करता आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुग्राम के शास्त्री नगर की 31 साल की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह हिसार की इंदिरा कॉलोनी के सोनू के संपर्क में 2011 में आई थी। सोनू ने उसे शादी का झांसा दिया था। फिर वह एक दिन उसे एक मकान में ले गया था। उसने वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह बाद में गुरुग्राम चली गई थी। सोनू उससे शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। उसने उससे शादी करने की बात कही तो अब वह मुकर गया। उसने कहा कि यदि शादी की बात की तो वह उसे जान से मार देगा। उसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि इस बारे में गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला उनके पास भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।