फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेंट्रल जेल में बंदियों ने हमला बोल कैदी को किया घायल

सेंट्रल जेल में बंदियों ने हमला बोल कैदी को किया घायल

Mon, 24 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंदियों ने हमला बोल कैदी को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गंगवा रोड पर सेंट्रल जेल टू में सजा काट रहे करनाल के गांव बसताड़ा के जितेंद्र उर्फ छोटू पर रविवार दोपहर दो बंदियों ने हमला कर घायल कर दिया। कैदी को पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर उसके चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इस संबंध में घायल बंदी ने जेल उपाधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद जेल उपाधीक्षक ने सदर थाने को शिकायत देकर बंदी जोगेंद्र और बंटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में जेल उपाधीक्षक का कहना है कि बसताड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू जेल में बंद है। उसे 9 जून 2013 में हत्या के एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। वह नौ महीने से जेल में बंद है। आरोप है कि सुबह जोगेंद्र और बंटी ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर वार किए गए। इसके अलावा उसके साथ मारपीट की गई। बाद में घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-करनाल के गांव बसताड़ा के जितेंद्र उर्फ छोटू के चेहरे पर किया वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed