{"_id":"5aee117d4f1c1b58098b8111","slug":"111525551485-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालजनों से परेशान हो जहरीले पदार्थ का खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालजनों से परेशान हो जहरीले पदार्थ का खाने से मौत
Updated Sun, 06 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
बालसमंद निवासी वासी सुरेश ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुरेश को बेहोशी की हालत में गांव धीरणवास स्थित पेट्रोल पंप के पास मिला था।
बालसमंद निवासी संजय ने बताया कि उसका भाई सुरेश कुमार गांव में डीजे और टेंट का काम करता था। सुरेश की शादी करीब चार साल पहले राजस्थान के कर्णपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद सुरेश की पत्नी अपने मायके चली गई। दो मई को सुरेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। संजय ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सुरेश पत्नी के लिए बिना ही वापस गांव आ गया था। वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे भाई सुरेश दुकान पर जाने के लिए घर से निकला। कुछ देर बाद फोन पर सूचना मिली कि सुरेश धीरणवास गांव के पास अचेत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना चलने पर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुरेश ने जहरीला पदार्थ लिया हुआ था। संजय ने आरोप लगाया था कि भाई के साथ ससुराल में हुई मारपीट से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। शनिवार को सुरेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।