फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर विजन के हिसार में तीन बैंकों में खाते, सोमवार से खंगालेगी एसआईटी

फ्यूचर विजन के हिसार में तीन बैंकों में खाते, सोमवार से खंगालेगी एसआईटी

Sun, 23 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर विजन के हिसार में तीन बैंकों में खाते, सोमवार से खंगालेगी एसआईटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फतेहाबाद जिले की पांचवीं चिट फंड कंपनी के रूप में सामने आई फ्यूचर विजन कंपनी के तीन बैंक खातों का खुलासा हुआ है और तीनों ही बैंक खाते हिसार स्थित बैंकों के हैं। एसआईटी अब सोमवार से इन बैंकों में छापेमारी कर फ्यूचर विजन चिट फंड कंपनी के बैंक खातों की पूरी डिटेल हासिल करेगी। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो इन खातों को सील करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। एसआईटी के इंचार्ज एवं डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने फ्यूचर विजन के हिसार के तीन बैंकों में खाते होने की पुष्टि की है।
एचडीएफसी, एक्सिस एवं इलाहाबाद बैंक में सामने आए खाते
फ्यूचर विजन चिट फंड कंपनी के निदेशकों सहित तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को फतेहाबाद में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही ये मामला एसआईटी के समक्ष आ गया है। शनिवार को एसआईटी टीम हिसार में थी और शुरुआती जांच में सामने आया है कि फ्यूचर विजन के हिसार के एचडीएफसी, एक्सिस एवं इलाहाबाद बैंक में खाते की बात सामने आई है। हालांकि सोमवार को बैंक खुलने के बाद इस बारे में पुलिस औपचारिक रूप से कुछ खुलासा करेगी। डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने कहा कि बैंक खातों के अलावा ये बात भी सामने आ रही है कि इस कंपनी का मुख्यालय भी हिसार में है। ऐसे में संभव है कि हिसार में फ्यूचर विजन कंपनी के कार्यालय की भी जांच की जाए।
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल निवासी अकांवाली ने आरोप लगाया था कि वह गांव खाराखेड़ी के पास होटल चलाता है। उसने बताया कि उसकी हरिकिशन कंबोज से जान-पहचान थी। कुछ दिन पहले हरकिशन कंबोज, अमर सिंह जांगड़ा व हरकिशन कंबोज की पत्नी जसविंद्र कौर नर्स उसके होटल पर आए। इन लोगों ने बताया कि वह यूचर विजन कंपनी चलाते हैं और इसका डायरेक्टर हरिकिशन कंबोज है। मोहन लाल का आरोप है कि इन लोगों ने उसे कंपनी में निवेश करने के लिए उकसाया और रुपये तीन गुना करने तथा करोड़ों रुपये व बड़ी गाड़ियां दिलवाने का लालच दिया। वह उनकी बातों में आ गया और यह लोग उससे 3 लाख 80 हजार रुपये ले गए। इसके बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया और उसकी दो आईडी बना दी गई। बाद में उससे 80 हजार रुपये और हरिकिशन कंबोज के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। मोहनलाल का आरोप है कि अब तक यह लोग उसे पैसे 4 गुना करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ले गए हैं। उसने बताया कि यह कंपनी अन्य कई लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुकी है और इसकी जांच करवाई जाए। पुलिस ने मोहनलाल की शिकायत पर यूजर विजन कंपनी के डायरेक्टर हरिकिशन कंबोज, उसकी पत्नी जसविंद्र कौर व अमर सिंह जांगड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूचर विजन नामक चिट फंड कंपनी के तीन बैंक खातों की जानकारी मिली है। सोमवार को बैंक खातों की जांच की जाएगी और इसके बाद ही कुछ औपचारिक रूप से कहा जा सकेगा।
-डीएसपी धर्मवीर पूनिया, इंचार्ज, स्पेशल एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed