फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   create 9 UMC

परीक्षा में फोन पर बात कर रहा एक शिक्षक रिलीव, नौ यूएमसी बनाए

Fri, 06 Mar 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
create 9 UMC
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले में वीरवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स और इकोनोमिक्स की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त फ्लाइंग टीम ने बालसमंद के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा के दौरान मोबाइल पर बात कर रहे एक शिक्षक को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी धनपत राय ने बताया कि बालसमंद के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव डोभी के गवर्नमेंट गर्ल्स मिडल स्कूल में कार्यरत पीटीआई टीचर सुनील कुमार परीक्षा में ड्यूटी दे रहे थे। परीक्षा के दौरान उपायुक्त की टीम के निरीक्षण के दौरान वे फोन पर बात करते पाए गए, जिस कारण उन्हें रिलीव कर दिया गया। वहीं, जिले में विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल कर रहे कुल नौ विद्यार्थियों के केस बनाए हैं। बता दें कि जिलेभर में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 25 केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया हुआ हैं। जिले के सभी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पुलिस ने भी पुख्ता व्यवस्था की हुई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed