फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cps kamal gupta in hisar

सीपीएस बोले काम नहीं कर पाऊंगा तो आपके साथ रो तो लूंगा

Tue, 25 Aug 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 25 Aug 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन

सीपीएस कमल गुप्ता के सोमवार को आयोजित जनता दरबारों में जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया। जयदेव की ढाणी में सीपीएस को खरी खरी सुनने को मिली।

विज्ञापन


दरबार पंसद आया कि नहीं... खुद कमल गुप्ता द्वारा पूछे गए इस सवाल पर जयदेव की ढाणी निवासी सतीश ने साफ कह दिया कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं हो तब तक ऐसे दरबार का कोई फायदा नहीं। सीपीएस बोले हम कम से कम पूछने तो आए हैं।
विज्ञापन


इसका क्रेडिट तो हमें दे दो। इस पर सतीश ने कहा पहले भी कई आए कई चले गए ... पर काम नहीं होता। सीपीएस कमल गुप्ता बोले काम नहीं कर पाऊंगा तो कम से कम आपके साथ बैठकर रो तो लूंगा।  आप यह तो नहीं कहोगे कि पांच साल में हमें विधायक के दर्शन ही नहीं हुए। इसलिए मैं आपके दर्शन करने आया हूं। आपके दुख सुख में शरीक हो सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ढाणी के लोगों ने धर्मशाला के लिए आर्थिक सहयोग मांगा तो सीपीएस बोले अभी हमें कोई पावर नहीं मिली है। हमें चवन्नी अठन्नी की जो पावर मिलेगी उसमें से कुछ हिस्सा जरूर दूंगा। सरकार की ओर से ग्रांट मिलने पर सभी काम कराऊंगा।
 
स्थान - विश्वकर्मा धर्मशाला न्यू ऋषिनगर : समय 4.05 से 4.36 : शिकायतें 24
यहां लोगों ने सीवरेज, पेयजल, बिजली के खंभे, सड़कें टूटी होना, राशन कार्ड न बनना, पेंशन न मिलना, राशन कार्ड पर राशन न मिलने की शिकायतें दी।

बलबीर सिंह ने न्यू ऋषिनगर में पानी का प्रेशर न आने की शिकायत दी। पूनम ने पानी का कनेक्शन दिलाने की शिकायत रखी। कमला देवी ने राशन डिपो पर राशन नहीं मिलने की शिकायत दी। संगीता, सावित्री ने पानी बरसाती नाले की शिकायत दी।

स्थान - लाला जयदेव की धर्मशाला जयदेव की ढाणी :  समय - 4.40 से 5.20 : शिकायतें 33
यहां भी सबसे अधिक शिकायत सीवरेज, पेयजल व गली निर्माण की थी। यहां के लोगों ने अधूरी पड़ी लाला जयदेव की धर्मशाला के लिए अनुदान मांगा।

इसके अलावा एक विकलांग ने पेंशन दिलवाने का अनुरोध किया। पार्षद प्रीतम सैनी ने लोगों की ओर से अधूरी पड़ी दो गलियों के निर्माण की मांग रखी। कुछ लोगों ने पानी के कनेक्शन की शिकायत दी। एक युवक ने नौकरी के लिए बायोडाटा सीपीएस का थमाया।

स्थान - आशा हाई स्कूल बारह क्वार्टर रोड एरिया : समय 5.24 से 5.49 : शिकायतें 35
यहां भूप सिंह, गीता देवी ने बरसाती पानी निकासी न होने की शिकायत दी। न्यू राजीव नगर के लोगों ने पानी की समस्या रखी।

महिलाओं ने कहा अग्रवाल स्वीट्स के पास हमेशा सीवर का पानी भरा रहता है। राशन कार्ड तथा पेंशन की शिकायतें भी दी गई। मंडल प्रभारी सुनील कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं को जल्द हल कराने की मांग रखी।


मैं ना मिलूं तो मेरे दफ्तर में दे आना शिकायत .....
सीपीएस कमल गुप्ता ने कहा कि पहले यह सिस्टम देखा था क्या कि कोई मंत्री अधिकारियों को लेकर आपके द्वार आपकी समस्या सुनने आया हो।

हमने यह शुरू किया है। हर महीने एक दिन तीन वार्ड में खुले दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि मलिक चौक स्थित मेरे कार्यालय में भी शिकायत दे सकते हैं। मैं ना भी मिलूं तो भी शिकायत दे आना। शिकायत पर उतनी ही कार्रवाई होगी।

सीवरेज महकमे से सबसे ज्यादा लोग तंग....
डॉ. कमल गुप्ता के तीन खुले दरबारों में करीब दो घंटे के समय में लोगों ने 92 शिकायतें आईं। जिसमें सबसे अधिक करीब 63 शिकायतें सीवर व पेयजल की थी। इन शिकायतों को हल करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जिसमें अस्सी प्रतिशत शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर पर छोटे से बजट से ही हो जाएगा।

बीमा योजना का प्रचार ........
सीपीएस कमल गुप्ता ने तीनों खुले दरबार में लोगों को प्रधानमंत्री की जीवन बीमा योजना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दो लाख रुपये की धन राशि का बीमा करना सुनिश्चित किया है। प्रार्थी को 12 रुपये प्रतिवर्ष अदा करने होंगे। 11 हजार बहनों को पार्टी की ओर से निशुल्क बीमा कराकर उपहार दिया जाएगा।
 
छह से आठ महीने में दिक्कतें हो जाएंगी दूर
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सीवर की समस्याओं का निदान किया जा चुका है। पहले दो सबमर्सिबल चलते थे अब चार चल रहे हैं। पानी की समस्याओं का निदान भी छह से आठ महीने में हो जाएगा। जलघर का पचास प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बूस्टिंग स्टेशन बनना भी चालू हो गए हैं।

जनता दरबारों में भाजपा के बीएलओ नेता प्रवीण जैन, महाबीर जांगड़ा, नरेन्द्र मदान, कृष्ण बिश्नोई, संजीव जिन्दल,  सुरेश  धुपवाला, भीम सैन, बाबू राम अग्रवाल , हनुमान एरन, सुनील वर्मा, सुनजील चौहान, पार्षद प्रीतम सैनी सहित अन्य शामिल हुए। खुले दरबार में जनस्वास्थ्य, नगर निगम, समाज कल्याण फूड एंड सप्लाई, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed