{"_id":"6731018cd59d2c9169072784","slug":"cousin-killed-by-head-attack-in-dispute-over-canal-water-drain-hisar-news-c-21-hsr1005-502003-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहरी पानी के नाले के विवाद में चचेरे भाई की सिर में मोगरे के वार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहरी पानी के नाले के विवाद में चचेरे भाई की सिर में मोगरे के वार से हत्या
विज्ञापन
मृतक वेदपाल
हिसार। नहरी पानी के नाले के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की सिर में मोगरे से वार कर हत्या कर दी। वारदात जिले के चिडौद गांव में शनिवार को उस वक्त अंजाम दी गई, जब मृतक नहरी विभाग के अधिकारियों के सामने अपने खेत में बंद पानी के नाले को खोल रह था। घायल हालत में उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में चिडौद गांव निवासी अजमेर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। छोटा भाई वेदपाल खेतीबाड़ी करने के साथ ही मीडियाकर्मी था। कुछ समय से चाचा रतन और चचेरे भाई जयपाल के साथ खेत में बने नहरी पानी के नाले को लेकर विवाद चल रहा है। इसके अलावा जमीनी विवाद का एक मामला अदालत में विचाराधीन है। रतन हमेशा जयपाल को हमारे खिलाफ भड़काता था। शनिवार को ही वह मुंबई से गांव आया था।
नहरी विभाग के अधिकारियों ने दी थी नाला खोलने की अनुमति
अजमेर ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने नहरी विभाग के अधिकारियों को बंद नाले को खोलने के लिए शिकायत दी थी। दो दिन पहले इसकी अनुमति मिली। शनिवार को नहरी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खेत में नाला खुलवाने पहुंचे थे। अधिकारियों के आने पर वेदपाल व उसकी पत्नी शारदा खेत में पहुंचे। उसकी पत्नी तारावती भी वहीं थी। शारदा नाले को खोल रही थी। इसी दौरान रतन के कहने पर जयपाल ने वेदपाल के सिर पर मोगरे से वार कर दिया। बीच बचाव करने लगा तो मेरे साथ भी झगड़ा किया। घायल हालत में वेदपाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को वेदपाल की मौत की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जयपाल और उसके चाचा रतन पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।