फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Court gave Jyoti Malhotra five days police remand

Hisar: ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने दिया 5 दिन का पुलिस रिमांड, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 05:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 05:05 PM IST
सार

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Court gave Jyoti Malhotra five days police remand
ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने दिया 5 दिन का पुलिस रिमांड - फोटो : Insta @TravelWithJo

विस्तार


विज्ञापन
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।  पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब पर ज्योति ने चैनल बनाया है। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं।

ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती हैं और उन्हें अपलोड करती हैं। ज्योति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यूज भी काफी आते हैं। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें पाकिस्तान से आए हुए लोगों से बातचीत की वीडियो भी है। इसके अलावा ज्योति ने कश्मीर टूअर पर भी वीडियो बनाए हुए हैं जिसमें सेना के लोगों को भी फिल्माया गया है। सीआईए के मुताबिक ज्योति अपने पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में वहां के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाती थीं, जिनमें पाकिस्तान के प्रति इनका रुझान साफ तौर पर देखने को मिलता है।



बता दें कि हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।

ये भी पढ़ें: जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार: तीन बार पाकिस्तान जा चुकी थी ज्योति, पूछताछ में किए बड़े खुलासे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed