फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Female YouTuber arrested in Hisar on charges of spying for Pakistan

जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार: तीन बार पाकिस्तान जा चुकी थी ज्योति, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Sat, 17 May 2025 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 May 2025 04:20 PM IST
सार

ज्योति मल्होत्रा प्रसिद्ध यूट्यबर है। ज्योति पिछले दो वर्षों में तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है। पर्यटन के उद्देश्य से वह चीन, बांग्लादेश, थाईलैंड, नेपाल, भूटान और यूएई का भी दौरा कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, उसे पाकिस्तान की बेहतर छवि पेश करने का काम साैंपा गया था।

विज्ञापन
Female YouTuber arrested in Hisar on charges of spying for Pakistan
महिला यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से अपना यू ट्यूब चैनल चलाती है।
विज्ञापन


ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2023 में वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन में गई थी। वहां उसकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई। उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों की बातें होने लगी। उसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम: तिरंगा यात्रा को किया रवाना, बोले-हमारे सैनिकों ने पाक को घुटने टेकने पर किया मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी इंटेलीजेंस अधिकारियों से भी मिली 
ज्योति ने बताया कि पाकिस्तान में अहसान उर रहीम के कहने पर उनके जानकार अली अहवान से मिली। अली अहवान ने उसके घूमने फिरने और रहने का प्रबंध किया। अली अहवान ने पाकिस्तानी इंटेलीजेंस तथा सिक्योरिटी के अधिकारियों से उसकी मुलाकात कराई। 

ऐसे पहुंचाती थी देश विरोधी सूचनाएं

ज्योति ने बताया कि वह राणा शहबाज और शाकिर से भी मिली। उसने शाकिर का मोबाइल नंबर भी लिया और अपने मोबाइल में जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया ताकि किसी को शक न हो। वापस भारत आने के बाद व्हाटस एप, स्नैप चैट, टेलिग्राम के माध्यम से उन लोगों के संपर्क में रहने लगी। देश विरोधी सूचनाएं उन तक पहुंचाने लगी। 




ज्योति ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तानी इंटेलीजेंस आप्रेटिव के संपर्क में भी है। बता दें कि अहसान उर रहीम उफ दानिश को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोप में पर्सन नोन ग्राटा घोषित किया हुआ है। ज्योति को भी पर्सन नोन ग्राटा घोषित किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार दोपहर बाद उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed