फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councilor's father-in-law Kedia crossed the limit, abused the corporation officer, said - do not mess with us

पार्षद के ससुर केडिया ने लांघी मर्यादा, निगम अफसर को दीं गालियां, बोले- हमसे पंगा न लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Councilor's father-in-law Kedia crossed the limit, abused the corporation officer, said - do not mess with us
हिसार। गुलाब सिंह चौक के पास सड़क पर रखी मेज हटवाने के मामले में वीरवार को वार्ड दो की पार्षद कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया ने शाखा इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा को फोन पर गालियां दीं। साथ ही गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमारे साथ पंगा न लेना, यही बढ़िया रहेगा। इसके बाद तहबाजारी शाखा इंचार्ज ने छबीलदास केडिया के खिलाफ नियमानुसार कार्यालय व पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि तहबाजारी शाखा ने रोड सेफ्टी की बैठक में तलाकी गेट से गुलाब सिंह चौक तक सड़क पर रेहड़ियां खड़ी होने का मामला रखे जाने के बाद यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो-तीन पहले निगम की तहबाजारी टीम ने गुलाब सिंह चौक के आसपास से अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान गुलाब सिंह चौक पर किसी व्यक्ति द्वारा दो मेज लगाकर सामान बेचा जा रहा था। निगम की टीम ने इन मेजों को हटवा दिया। हालांकि बाद में निगमायुक्त के आदेश पर उक्त व्यक्ति को किसी अन्य जगह पर मेज लगाकर सामान बेचने की अनुमति दे दी गई। इस पर उक्त व्यक्ति ने अपनी सहमति भी जता दी। उधर, तहबाजारी शाखा ने अपने दो कर्मचारियों प्रवीण व नीतिन की व्यवस्था बनाने में ड्यूटी लगा दी। आरोप है कि वीरवार को पार्षद कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और फोन पर शाखा इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा को गालियां दीं।
विज्ञापन

अक्सर डाला जाता है राजनीतिक दबाव
निगम अधिकारियों को दी शिकायत में बताया गया कि कविता केडिया के पार्षद होने का राजनीतिक दबाव उनके पूरे परिवार द्वारा डाला जाता है। सरकारी कार्य में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी अपने कार्य के भी निगम कर्मचारियों को धमकी देना, अश्लील शब्दों का प्रयोग व देख लेने की धमकी देने की घटनाएं आए दिन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छबीलदास और सुरेंद्र शर्मा के बीच फोन पर हुई बातचीत के कुछ अंश
छबीलदास केडिया :
सुरेंद्र शर्मा :
छबीलदास केडिया : गीता पनवाड़ी का मोड़ है, इसके दोनों तरफ रेहड़ियां लगी हुई है मैं नहीं चाहता किसी के पेट पर लात लगे।
सुरेंद्र शर्मा : मोड़ पर लगी रेहड़ियों को हटवाया जाएगा।
छबीलदास केडिया : नहीं हटवानी। यह मेज यही लगेगी, प्रवीण इसने जिद्दी हो रखी है कह रहा है कौन एमसी व कौन कमिश्नर। एक नीतिन व दूसरा यह इन दोनों को जिद्दी हो रखी है। इनका वही काम करवाना पड़ेगा जो पहले तीन का करवाया था। इनके ------- में डंडा देने वाला हूं। गाली देते हुए इन्होंने गदर मचा दिया, कोई वेल्यू नहीं है।
सुरेंद्र शर्मा : मैं तो आपको बाऊजी बोल रहा हूं और आप मुंह पर क्या बोले रहे हो।
छबीलदास केडिया : अभी शांति कर शर्मा जी तुने सुबह-सुबह पंगा मोल लिया है।
सुरेंद्र शर्मा : आप उलटा सीधा तो मत बोलो
छबीलदास केडिया : उलटा सीधा तुझे बात आ रही है यो रिकॉर्डिंग फोन नहीं है तुम जितनी बकवास कर रहे हो
सुरेंद्र शर्मा : मेरे पास तो है
छबीलदास केडिया : मैं साहब को खुद ही कह दूंगा जो गलत बोल रहे हो।
सुरेंद्र शर्मा : गलत तो आप ही बोल रहे हो
छबीलदास केडिया : तुझे क्या कह रहा हूं वो प्रवीण वहां बैठा, इस भाई के साथ क्या खपी है यो भाई यहां बैठा नहीं इसी रेहड़ी पर बैठो हो क्या काम के लिए। यार धक्के से बेइज्जती करवा हो अपनी भी और हमारी भी।
सुरेंद्र : हमारी तो आप अच्छी तरह कर ही रहे हो
छबीलदास : तुम्हारी नहीं हो रही हमारी हो रही है यह भाई यहां बैठा अगले के तो ------ में डंडा दे रखा है 20 आदमी इकट्ठे हो रखे हैं ये कोई तरीका नहीं है पहले बताऊं। हमारे साथ पंगा न ले बढ़िया रहेगा
सुरेंद्र शर्मा : न तो मैं किसी से पंगा लेता और न
छबीलदास केडिया : फोन काट।
मैं कार्यालय से चार बजे ही निकल गया था। यह शिकायत अभी मैंने नहीं देखी। अगर छबीलदास केडिया ने किसी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज किया है तो वह गलत है। मेरे पास शिकायत आती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
कविता केडिया के ससुर छबीलदास केडिया अपने राजनीतिक वर्चस्व का दबाव डालते हुए सरकारी काम में बाधा डाली और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। यदि भविष्य में शाखा के किसी कर्मचारी व मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए छबीलदास केडिया जिम्मेदार होंगे। - सुरेंद्र वर्मा, कार्यालय सहायक

इस मामले में अगर कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता है तो संघ इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। किसी भी कर्मचारी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। - राजेश बागड़ी, प्रधान, नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed