{"_id":"686585f632d4dd789c04166d","slug":"councillor-submitted-a-memorandum-on-the-poor-sanitation-system-in-ward-26-hisar-news-c-21-hsr1020-658837-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वार्ड 26 में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर पार्षद ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वार्ड 26 में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर पार्षद ने दिया ज्ञापन
Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हांसी। वार्ड 26 में सफाई व्यवस्था की बदहाली व ठेकेदार की मनमानी के विरोध में वार्ड पार्षद दुलीचंद ने नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी को ज्ञापन सौंपा। दुलीचंद ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे पर शिकायत की थी, लेकिन ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा और नगर परिषद के अधिकारियों की बात भी नहीं मानता।
उन्होंने चेतावनी दी कि चेयरमैन ने दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वार्ड की जनता के साथ मिलकर वे नगर परिषद कार्यालय और चेयरमैन का घेराव करेंगे।
वहीं चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी ने कहा कि वार्ड 26 की सफाई को लेकर पार्षद दुलीचंद पहले भी उनसे मिल चुके हैं। उस समय तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए थे और ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं, वार्ड में सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त हो।