{"_id":"6436f9b489f9e59dc60a70f4","slug":"corporator-ashok-garg-joined-in-the-morning-called-chandigarh-after-one-and-a-half-hours-then-speculation-of-transfer-hisar-news-c-21-hsr1005-105373-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निगमायुक्त अशोक गर्ग ने सुबह किया ज्वाइन, डेढ़ घंटे बाद बुलाया चंडीगढ़, फिर तबादले की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निगमायुक्त अशोक गर्ग ने सुबह किया ज्वाइन, डेढ़ घंटे बाद बुलाया चंडीगढ़, फिर तबादले की अटकलें
विज्ञापन
हिसार। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ज्वाइन करते हुए।
हिसार। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार सुबह ज्वाइन कर लिया। स्टाफ सदस्यों व संस्थाओं ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। मगर ज्वाइनिंग के डेढ़ घंटे के बाद ही उन्हें चंडीगढ़ बुला लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिर से उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही हैं।
नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पहुंचते ही अधिकारियों व स्टाफ सदस्यों ने गुलदस्ते भेंटकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त बेलिना, डीएमसी विरेंद्र सहारण, एक्सईएन संदीप सिहाग व संदीप धुंधवाल, एमई संदीप बेनीवाल, पीए हंसराज सरदाना, सुरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। वहीं पार्षदों में कविता केडिया निगमायुक्त का स्वागत करने पहुंची। इसके बाद निगमायुक्त ने ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी की। इसके अलावा सावित्री बाई फुले वेलफेयर सोसायटी ने उनका स्वागत किया। स्टाफ सदस्यों व शहरवासियों की संख्या बढ़ने पर निगमायुक्त अशोक गर्ग मीटिंग हॉल में बैठ गए और मिलने वालों से बातचीत की। सूत्रों की मानें तो इसी दौरान उनके मोबाइल पर चंडीगढ़ से एक कॉल आई और उन्हें तुरंत चंडीगढ़ आने के लिए कहा गया। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
पूर्व निगमायुक्त की फिर तैनात की रही चर्चा
अचानक निगमायुक्त को चंडीगढ़ बुलाए जाने से निगम कार्यालय में अटकलों का दौर शुरू हो गया। दिन भर ये चर्चा रही कि निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग का यहां से तबादला किया जाएगा और पूर्व निगमायुक्त प्रदीप दहिया को फिर से यहां तैनात किया जाएगा। चर्चा ये भी रही कि अशोक कुमार गर्ग को दो-तीन बाद यहां ज्वाइन करना था, लेकिन रेवाड़ी में मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को उपायुक्त पद पर ज्वाइन कर लिया। इस कारण से उन्हें बुधवार को ही ज्वाइनिंग के लिए आना पड़ा। सूत्रों की मानें तो प्रदीप दहिया वीरवार को नूंह में उपायुक्त पद पर ज्वाइन करेंगे।