फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation's anti-encroachment drive carried out in markets and on main roads; goods confiscated.

Hisar News: बाजारों और मुख्य मार्गों पर चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त

Sat, 20 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 20 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation's anti-encroachment drive carried out in markets and on main roads; goods confiscated.

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए तथा एक रेहड़ी सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
निगम की टीम ने कार्रवाई की शुरुआत तलाकी गेट से ऋषि नगर स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला तक की। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए और एक रेहड़ी व अन्य सामान कब्जे में लिया गया। इसके बाद बस स्टैंड से सिरसा चुंगी तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

टीम ने मिलगेट रोड पर नई सब्जी मंडी के सामने से लेकर मिलगेट क्षेत्र, राजगुरु मार्केट, आर्य बाजार, बालाजी मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, एमसी-डीसी कॉलोनी मोड़, पुष्पा कॉम्प्लेक्स के सामने, जिंदल चौक तथा जिंदल चौक से आईटीआई चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात सुचारु रखने और आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों को सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed