{"_id":"61db21f1fcfbc1263e5d4154","slug":"corona-epidemiologist-dr-shilpi-dies-80-new-patients-including-15-students-9-housewives-found-hisar-news-hsr6216428176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : महामारीविद् डॉ. शिल्पी की मौत, 15 विद्यार्थी, 9 गृहिणी समेत 80 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : महामारीविद् डॉ. शिल्पी की मौत, 15 विद्यार्थी, 9 गृहिणी समेत 80 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में कोरोना की रफ्तार सुपरफास्ट हो चुकी है। नए साल के नौ दिनों में 290 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें 15 विद्यार्थी, 9 गृहिणी, पुलिसकर्मी, चिकित्सक शामिल हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग के कार्यरत महामारी रोग नियंत्रक सर्वेक्षण कार्यक्रम में महामारीविद् की पोस्ट पर तैनात डॉ. शिल्पी की रविवार दोपहर कोरोना से मौत हो गई। 28 वर्षीय डॉ. शिल्पी ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना होने के बाद पिछले 7 दिन से वह यहां उपचाराधीन थीं। नागरिक अस्पताल में उनके सहयोगियों की मानें तो वह बहुत ही हंसमुख मिजाज की थीं। उन्होंने कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई थी।
उधर, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और हेल्थ केयर वर्कर्स को सोमवार से बूस्टर डोज लगाई जाएंगी। 22 जनवरी तक यह अभियान पूरा किया जाएगा। जिन लोगों को दूसरी डोज लेने के बाद 39 सप्ताह या 9 महीने हो चुके, ऐसे लोगों को यह डोज दी जाएगी। रविवार को मिलने कोरोना संक्रमितों में 15 विद्यार्थी, 9 गृहिणी, बिजली निगम का एसडीओ, गवर्नमेंट कॉलेज का प्रोफेसर, 12 प्राईवेट कर्मचारी, नागरिक अस्पताल का फार्मासिस्ट, निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स, जीजेयू के दो लैब टैक्नीशियन, सेक्टर 16-17 निवासी एक सरकारी कर्मचारी, आदमपुर निवासी पुलिस कर्मचारी, पीएलए निवासी, सेक्टर 33 व सेक्टर 14 निवासी चार उद्योगपति व सेक्टर 9-11 निवासी एक वकील शामिल है। अग्रोहा मेडिकल में कार्यरत रेडियोग्राफर, अग्रोहा के गोरख थर्मल प्लांट का एक इंजीनियर, एचपीसीएल हांसी का चीफ मैनेजर सहित कुछ बैंक कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 3 केस अनट्रेस हैं।
50 प्रतिशत किशोरों को लग चुकी पहली डोज
15 से 17 आयु वर्ग में अब तक कुल 56037 टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग में कुल 1.10 लाख लाभार्थी हैं। जिसके हिसाब से बच्चे 9 दिन में ही 50 प्रतिशत बच्चे कोरोना बचाव के लिए टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में छह कोरोना मरीज दाखिल
अग्रोहा। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में रविवार तक छह कोरोना संक्रमित दाखिल हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं डीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि 60 लोगों के कोरोना टेस्ट कराए हैं, जिसमे से दो चिकित्सकों सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन लोगों को होम आइसोलेट किया है, जबकि एक मरीज को कोविड अस्पताल के आईसीयू विभाग में भर्ती करवाया गया है। अब तक मेडिकल कॉलेज में 17 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।
1445 ने लगवाई वैक्सीन
जिले में रविवार को 1445 को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई। इनमें 60 से अधिक आयु वर्ग में 34 लोगों को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 84 को, 18 से 44 के आयु वर्ग में 364 लोगों को, 15 से 17 के आयु वर्ग में 273 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
पहली डोज 1230881
हेल्थ वर्कर 14576
फ्रंटलाइन वर्कर 8779
60 से अधिक आयु वर्ग 160967
45- 60 आयु वर्ग 256619
18-44 आयु वर्ग 733903
15-17 आयु वर्ग 56037
दूसरी डोज 808677
हेल्थ वर्कर 114430
फ्रंटलाइन वर्कर 8662
60 से अधिक आयु वर्ग 118267
45-60 आयु वग 193013
18- 44 आयु वर्ग 474305
15-17 आयु वर्ग 00