फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor's employees remained on strike for the second day, garbage spread on the roads

Hisar News: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ठेकेदार के कर्मचारी, सड़कों किनारे फैला कचरा

Thu, 05 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Contractor's employees remained on strike for the second day, garbage spread on the roads
हांसी उमरा गेट के समीप लगा कचरे का ढेर।
हांसी। नगर परिषद के सफाई ठेकेदार के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ठेकेदार के अधीन आने वाले शहर के मुख्य मार्गों के किनारों पर कचरा फैला हुआ है।
विज्ञापन

ठेकेदार का कहना है कि बुधवार रात तक कर्मचारियों का वेतन खाते में डाल दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों की वीरवार से काम पर आने की संभावना है।
बता दें कि नगर परिषद ने फरवरी महीने में जींद की एक फर्म को 19.5 लाख रुपये प्रति महीने की दर से मुख्य मार्गों व दस वार्डों में सफाई का टेंडर दिया था। लेकिन कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रैल महीने से दर्ज की गई थी। इसके चलते ठेकेदार को करीब डेढ़ महीने का भुगतान नगर परिषद से नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके चलते कर्मचारियों का वेतन देने में विलंब हुआ। वहीं वेतन न मिलने के कारण ठेकेदार के अधीन आने वाले करीब 70 कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक हड़ताल की चेतावनी दी थी। वेतन कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न जबकि ठेकेदार का कहना था कि कर्मचारियों का करीब दो महीने का वेतन लंबित है। ठेकेदार रविंद्र ने बताया कि बुधवार रात को वेतन डाल दिया जाएगा। वीरवार से सफाई का काम शुरु करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed