फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contracted employees protested for not issuing SOP

Hisar News: एसओपी जारी न करने पर अनुबंधित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Contracted employees protested for not issuing SOP

विज्ञापन
बरवाला। बरवाला सब डिवीजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की ओर से एसओपी जारी न करने के विरोध में गेट मीटिंग की व हरियाणा सरकार और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। मीटिंग की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजकुमार डावर ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उन कौशल कर्मचारियों को जिन्हें पांच साल से ऊपर हो गए हैं उनके लिए सुरक्षित रोजगार की घोषणा पिछले साल 15 अगस्त को की थी। मगर अभी तक यह विभाग में लागू नहीं हो पाया और विभाग के अधिकारियों ने अभी तक जिन कर्मचारियों को इस एक्ट का लाभ मिलना है इसकी कोई लिस्ट जारी नहीं की है। इसके कारण कर्मचारियों में रोष है। संगठन ने फैसला लिया कि 18 जुलाई को विभाग के एमडी के खिलाफ पंचकुला में और 21 जुलाई को हिसार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पवन, ईश्वर गूंदली, अनिल पूनिया, दयानंद, मेहरदीन, देवेंद्र, बलजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed