फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Constable Recruitment Exam: Three arrested for selling answer keys for Rs 18 lakh

सिपाही भर्ती परीक्षा : 18 लाख रुपये में आंसर-की बेच रहे तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Three arrested for selling answer keys for Rs 18 lakh
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की शनिवार को हुई पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर की आंसर-की बेचने के मामले का फतेहाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फतेहाबाद पुलिस ने कैथल निवासी एक युवक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैथल निवासी भानसिंह, फतेहाबाद के गांव दरियापुर निवासी कुनाल व गांव अयाल्की निवासी सतीश शामिल हैं। कुनाल फतेहाबाद शहर में सिरसा रोड पर कोचिंग एकेडमी चलाता है। हालांकि, आरोपी शहर में पेपर बेचने में कामयाब नहीं हो सके क्योंकि उन्हें खरीदार नहीं मिले। आरोपी पेपर बेचने की एवज में 18 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे। फतेहाबाद से मिले इनपुट के आधार पर ही कैथल व करनाल में भी कुछ लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेपर बेचने के आरोपी शुक्रवार रात से ही शहर में सक्रिय थे। वह ऐसे परीक्षार्थियों की तलाश में थे, जिन्हें वह 15 लाख रुपये से अधिक में पेपर बेच सकें। कुछ परीक्षार्थियों से इन्होंने संपर्क भी किया, लेकिन परीक्षार्थियों ने जल्दी ही विश्वास नहीं किया और कुछ ने ज्यादा बड़ी रकम होने की बात कहकर इंकार कर दिया। इसकी सूचना शुक्रवार रात को एसपी राजेश कुमार तक व्हाट्सएप कॉल के जरिये पहुंची। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी ने सीआईए पुलिस को इन युवकों को पकड़ने के लिए भेजा। शनिवार को आरोपी सतीश व कुनाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश व कुनाल ने बताया कि उनके पास कैथल निवासी भानसिंह ने आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। भानसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भानसिंह को कैथल के ही संदीप ने आंसर-की दी। इस मामले में कैथल की एकेडमी का संचालक मास्टर माइंड रमेश था। उसका एक साथी विक्रम भी रहा, जो खुद परीक्षा में बैठा था। इसके बाद तत्काल फतेहाबाद पुलिस ने कैथल पुलिस को इनपुट दिया। फतेहाबाद से मिले इनपुट के आधार पर ही कैथल पुलिस ने वहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोट
पुरुष सिपाही भर्ती की आंसर-की लीक करने के आरोप फतेहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इनको फतेहाबाद में कोई खरीदार नहीं मिला, इसलिए यहां पेपर नहीं बेच सके। हमारे इनपुट के बाद कैथल पुलिस ने वहां भी आरोपी पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद।
जांडवाला सोत्र के निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
फतेहाबाद। पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर की आंसर-की बेचने की कोशिश के मामले में पुलिस ने इस मामले में फतेहाबाद के गांव जांडवाला सोत्र के निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया है। वीरेंद्र ने शिकायत में बताया है कि उसने हरियाणा पुलिस की सिपाही पद की भर्ती के लिए फार्म भरा था। उसे किसी ने बताया कि अयालकी गांव निवासी सतीश बिश्नोई फतेहाबाद में लक्ष्य एकेडमी चलाता है और रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। वह 4 अगस्त को सतीश की एकेडमी पर जाकर सतीश से मिला। सतीश ने कहा कि उसका एक जानकार कुनाल दरियापुर रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। वह उसे कुनाल से मिलवा देगा। 6 अगस्त को वह दोबारा सतीश की एकेडमी में गया तो वहां पर सतीश व कुनाल मिले। जिनसे पुलिस भर्ती के पेपर पास करवाने व नौकरी लगवाने की बात हुई तो दोनों ने कहा कि पेपर पास करवाकर पुलिस में भर्ती करवा देंगे। इसके बदले में 18 लाख रुपये देने होंगे। उसने उनको कहा कि उसका सिरसा के गुरु नानक स्कूल में सेंटर है।

उन्होंने कहा कि हम सिरसा में भी पेपर पास करवा देंगे। वीरेंद्र का आरोप है कि वह सिरसा सेंटर में पेपर देकर आया लेकिन इन लोगों ने कोई मदद नहीं की। उसे पता चला कि सतीश व कुनाल ने फर्जी नौकरी लगवाने के नाम से गिरोह बनाया हुआ है, जिसमें लोगों को बहला फुसलाकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठते हैं। हालांकि, उसने उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया क्योंकि वह ऐसे लोगों को पकड़वाना चाहता था। फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 511 व 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed