{"_id":"68d974ff97c762b6ad028257","slug":"congressmen-are-venting-their-anger-by-posting-ai-edited-photos-on-social-media-umaid-lohan-hisar-news-c-21-hsr1020-719354-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई से एडिट फोटो सोशल मीडिया पर डाल अपनी खीज मिटा रहे कांग्रेसी: उमेद लोहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई से एडिट फोटो सोशल मीडिया पर डाल अपनी खीज मिटा रहे कांग्रेसी: उमेद लोहान
विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते इनेलो के राट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान व अन्य।
हिसार। ताऊ देवीलाल जयंती पर रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल की रैली आयोजित होने के बाद से इनेलो और कांग्रेस में नेताओं जुबानी जंग तेज हो गई है। सांसद जयप्रकाश के इनेलो को भाजपा की ए टीम बताने के बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को इनेलो के प्रदेश संगठन मंत्री उमेद सिंह लोहान ने कहा कि कुछ कांग्रेसी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई ) से तैयार फोटो सोशल मीडिया पर डालकर अपनी खीज मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा जिन लोगों ने जयप्रकाश को लोकसभा चुनाव में वोट देकर सांसद बनाया आज वही उन लोगों को झूठा व नकली बता रहे हैं।
हिसार में एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत में लोहान ने कहा कि जेपी पिता-पुत्र के गीत गाने में ही व्यस्त हैं। कांग्रेस बड़े नेताओं को पार्टी में खुड्डे लाइन कर देती है। सीएम रहे चौधरी भजनलाल, चौधरी बंसीलाल को कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनानी पड़ी थी। समय बदला तो जयप्रकाश को भी अपनी पुरानी पार्टी में वापस आना पड़ सकता है। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। लोहान ने कहा कि सांसद जयप्रकाश संपत सिंह को रिटायर बता रहे हैं लेकिन हमें तो ऐसे अनुभवी लोगों की जरूरत हैं।
जयप्रकाश ने भाजपा को दिया था समर्थन
लोहान ने कहा कि हमें भाजपा की ए व बी टीम बताने वाले सांसद जयप्रकाश को 2019 में जब कांग्रेस से टिकट नहीं मिली तो निर्दलीय चुनाव लड़ा था। निर्दलीय विधायक के तौर पर उन्होंने भाजपा सरकार को लिखित में समर्थन दिया हुआ था। विधानसभा के रिकॉर्ड में यह दर्ज है। टिकट कटने के बाद उन्होंने हुड्डा साहब व कांग्रेस को क्या क्या बोला था, आज भी रिकॉर्ड में हैं।
विज्ञापन
इधर...जेपी बोले- रोहतक में इनेलो की नहीं भाजपा की स्पांसर रैली थी
हिसार। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने रोहतक में इनेलो की रैली पर फिर दोहराया कि यह भाजपा की स्पांसर रैली थी। अभय सिंह कहते हैं कि कांग्रेस की रांद काटने आया हूं। अगर विपक्ष की रैली थी तो भाजपा सरकार पर हमलावर होना चाहिए न की कांग्रेस पर। उन्होंने कहा कि इनेलो तो भाजपा की ए टीम के तौर पर काम कर रही है। हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि एसवाईएल को मिटाने-खुर्द बुर्द करने वालों को इनेलो हरियाणा की धरती पर मंच पर बुलाकर सम्मानित करती है। हांसी-बुटाना लिंक नहर को रोकने का काम सुखबीर सिंह बादल ने कराया था। उसी परिवार को इनेलो बार-बार सम्मानित करने का काम करती है। मैंने निर्दलीय विधायक रहते हुए कभी भाजपा का साथ नहीं दिया। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि प्रो. संपत सिंह को कांग्रेस ने सांसद, विधायक की कई बार टिकट दी। अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दोषारोपण गलत है। संपत सिंह की उम्र ज्यादा हो गई है। अब उनको आराम करते हुए स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए। ब्यूरो