फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Competitions will be held on 5 stages in GJU Youth Festival, students busy in preparation

Hisar News: जीजेयू यूथ फेस्टिवल में 5 मंचों पर होंगी प्रतियोगिताएं, तैयारी में जुटे छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Competitions will be held on 5 stages in GJU Youth Festival, students busy in preparation
हिसार गवर्नमेंट कॉलेज में युवा महोत्सव को लेकर रिहर्सल करते छात्राएं।  - फोटो : 1
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में इस बार 7 से 9 नवंबर तक वार्षिक यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 5 मंचों पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पहली बार कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में ओपन स्टेज पर आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल में जीजेयू से संबद्ध 35 कॉलेजों की भागीदारी होगी। अब तक 18 कॉलेजों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है, जबकि बाकी कॉलेज अपनी एंट्री 28 अक्तूबर तक भेजेंगे।
विज्ञापन

----
प्रतिस्पर्धाओं का स्वरूप
यूथ फेस्टिवल में डांस, थिएटर, लिटरेरी, म्यूजिक, क्लासिकल डांस और सिंगिंग जैसी कुल 40 विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 अलग-अलग वेन्यू तय किए हैं, जहां एक साथ विविध गतिविधियां चलेंगी। आयोजन के लिए 25 कमेटियां बनाई गई हैं, जो इवेंट मैनेजमेंट, टाइमिंग, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तैयारी में जुटे छात्र और शिक्षक
विश्वविद्यालय की टीमें रोजाना सुबह से शाम 6 बजे तक रिहर्सल कर रही हैं। प्रत्येक इवेंट के लिए अलग-अलग ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं, जो छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह फेस्टिवल न केवल प्रतियोगिता का मंच होगा, बल्कि छात्रों की कला, प्रतिभा और टीम स्पिरिट को प्रदर्शित करने का अवसर भी बनेगा।
----
मुख्य प्रतियोगिताएं
संगीत: हरियाणवी ग्रुप सोंग, वेस्टर्न ग्रुप सोंग, कव्वाली, पश्चिमी गायन एकल, हरियाणवी गान एकल, लोक गायन एकल, शास्त्रीय वाद्य एकल, शास्त्रीय गायन (एकल व समूह)।

नृत्य: हरियाणवी समूह नृत्य, वेस्टर्न ग्रुप डांस, फोक ग्रुप डांस, हरियाणवी सोलो डांस, वेस्टर्न सोलो डांस, फोक सोलो डांस, रीति-रिवाज नृत्य।
कलात्मक: ऑन-स्पॉट पेंटिंग, कार्टून प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कोलाज, माइम, मोनो एक्टिंग।
साहित्यिक और भाषण: अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषण, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत कविता, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत नाटक, हरियाणवी नाटक।

--------------------

युवा महोत्सव के लिए टीम अभ्यास में जुटी हैं। हमारे युवा ओवरऑल ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं। अलग अलग टीमों के लिए शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। अवकाश के दिन भी अभ्यास जारी रहेगा।
- डॉ. विवेक सैनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed