फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Competition to go to religious places for picnic in summer holidays

गर्मियों की छुट्टियों में सैर सपाटे के लिए धार्मिक स्थलों पर जाने की होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Competition to go to religious places for picnic in summer holidays
हिसार। गर्मी की छुट्टियों में इस बार सैर सपाटा करने के लिए लोगों में धार्मिक स्थलों पर जाने की होड़ मची है। ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। जून में छुट्टियां बिताने के लिए लोगों ने वैष्णो देवी, हरिद्वार, मंसूूरी के अलावा मुंबई जाने का प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाईजर दीपचंद का कहना है कि लंबे रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ चल रही हैं। कई ट्रेनों में सीटें वेटिंग में हैं। लंबे रूटों पर जाने के लिए लोगों ने अप्रैल माह में ही टिकट रिजर्वेशन करवाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन हिसार से हरिद्वार के लिए चल रही ट्रेन
वैष्णो देवी जाने के लिए सप्ताह में दो दिन अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। रविवार को दोपहर 1:20 बजे और सोमवार को दोपहर 2:05 बजे हिसार से रवाना होती है। इसी प्रकार बीकानेर-हरिद्वार सप्ताह में तीन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को हिसार से सुबह 4:50 बजे रवाना होती है। वहीं मुंबई जाने के लिए सप्ताह में दो ट्रेन चल रही है। सोमवार को विवेक एक्सप्रेस और मंगलवार को हिसार-बांद्रा ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे हिसार से रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए लोग लंबे रूट मुंबई, वैष्णो देवी सहित अन्य जगहों पर जा रहे हैं। इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, हिसार

खाटू श्याम के लिए जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस
रोडवेज की ओर से खाटू श्याम के लिए बस चलाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने ट्रैफिक ब्रांच को परमिट लाने के लिए पत्र लिखा है। उम्मीद है कि 10 से 15 दिनों के अंदर हिसार से खाटू श्याम के लिए रोडवेज की बस शुरू हो जाएगी। फिलहाल अंबाला डिपो की रोडवेज की एक बस सप्ताह में तीन दिन हिसार से खाटू श्याम के लिए जा रही है। महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि खाटू श्याम बस चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही लोगों को हिसार से खाटू श्याम जाने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed