Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Competition in Rawalwas Khurd village: The pair of bulls owned by Sahil and Deepak won the 800-meter race in 17.67 seconds, winning a prize of 21 thousand.
{"_id":"69766dbb784ffd505b06dd51","slug":"competition-in-rawalwas-khurd-village-the-pair-of-bulls-owned-by-sahil-and-deepak-won-the-800-meter-race-in-1767-seconds-winning-a-prize-of-21-thousand-hisar-news-c-21-hld1018-798880-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलवास खुर्द गांव में प्रतियोगिता : साहिल और दीपक के बैलों की जोड़ी ने 17.67 सेकंड में 800 मीटर दौड़ लगा जीता 21 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावलवास खुर्द गांव में प्रतियोगिता : साहिल और दीपक के बैलों की जोड़ी ने 17.67 सेकंड में 800 मीटर दौड़ लगा जीता 21 हजार का इनाम
हिसार के रावलवास खुर्द गांव आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते बैल।
Link Copied
बालसमंद। रावलवास खुर्द गांव में रविवार को आयोजित पारंपरिक बैल दौड़ प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब की 60 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे ग्रामीण खेल संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में साहिल और दीपक के बैलों की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास, पवन प्रधान गंगवा और शेरा गुराना की ओर से कराया गया। 800 मीटर दौड़ में साहिल महम (रोहतक) और दीपक जुलाना (जींद) के बैलों की जोड़ी ने 17.67 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान पाया। उन्होंने 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
इसके अलावा तासड़ कापड़ो के बैलों ने 17.68 सेकंड में दौड़ पूरी कर 15,000 रुपये और शंकर खरल, नरवाना व प्रदीप डोला जींद के बैलों ने 18.9 सेकंड में दौड़ पूरी कर 11,000 रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं, दिलबाग रावलवास, विक्रम हिंदवान व कृष्ण सरदार के बैलों की जोड़ी को चौथा स्थान मिला, जिन्हें 7,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और पारंपरिक खेलों को बनाए रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।