{"_id":"687be5fda7cbf9194b0d1a7c","slug":"commission-for-wheat-purchase-sent-after-two-months-interest-amount-stuck-hisar-news-c-21-hsr1020-670525-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गेहूं खरीद का कमीशन दो माह बाद भेजा, ब्याज राशि अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गेहूं खरीद का कमीशन दो माह बाद भेजा, ब्याज राशि अटकी
विज्ञापन
हिसार। गेंहू खरीद पूरी होने के करीब दो माह बाद सरकार ने व्यापारियों को आढ़त का भुगतान शुरू कर दिया है। शनिवार से इनके खाताें में पैसा पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन जब पता चला कि ब्याज का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो व्यापारियों में रोष फैल गया।
आढ़तियों ने बताया कि दो महीने देरी से आढ़त का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन तक ब्याज नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने भुगतान में देरी होने पर ब्याज देने का एलान किया था। जिले में 15 मई तक गेंहू की खरीद की गई थी। गेहूं खरीद पर सरकार की ओर से आढ़तियों को 62 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया जाना था। खरीद पूरी होने के बाद आढ़तियों को उम्मीद थी कि एक सप्ताह में कमीशन का भुगतान हो जाएगा। लेकिन इंतजार करीब दो महीने तक पहुंच गया। पूरे हरियाणा में 400 करोड़ से अधिक रुपये की आढ़त दी जानी थी। इसमें हिसार जिले के आढ़तियों को 29 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। शनिवार से आढ़तियों के खातों में पैसा पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन ब्याज राशि नहीं आने से उन्हें निराशा हुई। हरियाणा में करीब 40 हजार आढ़तियों ने गेहूं खरीद की थी।
14 करोड़ रुपये ब्याज का भुगतान करे सरकार
सीएम को अपने वादे के अनुसार ब्याज का भुगतान करना चाहिए। दो महीने बाद भुगतान किया गया है। जब हमारी ओर से देरी हो तो सरकार एक दिन का भी ब्याज वसूलती है, फिर हमें ब्याज क्यों नहीं दिया जा रहा। आढ़तियों का करीब 14 करोड़ रुपये ब्याज बनता है। पिछले कुछ सालों का ब्याज भी बकाया है, उसका भुगतान भी किया जाए।
विज्ञापन
- बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष , हरियाणा व्यापार मंडल
सरकार अपनी घोषणा पूरी करे
सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार आढ़तियों को ब्याज का भुगतान करना चाहिए। आढ़ती अपनी जेब से पैसा लगाते हैं तथा कई बार बैंक से कर्ज लेकर भी काम करते हैं। ऐसे में उन्हें ब्याज अदा करना पड़ता है। आढ़तियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रदेश में करीब 40 हजार आढ़ती इससे प्रभावित होंगे। - अनिल जैन आढ़ती
आढ़तियों के साथ धोखा
आढ़तियों के साथ धोखा है। करीब 400 करोड़ रुपये दो महीने तक अटकाए रखे। इस बारे में सरकार से कई बार मांग की गई। इसके बाद भी भुगतान करने में देरी की गई। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार ब्याज का भुगतान भी करना चाहिए। - सत प्रकाश आढ़ती
कमीशन के साथ ब्याज भी दे
सरकार ने आढ़तियों का कमीशन देना शुरू कर दिया है। हिसार के कुछ आढ़तियों का कमीशन आ चुका है। मगर हमारी मांग है कि जल्द से जल्द कमीशन के साथ ब्याज का भुगतना भी करे।
- रामअवतार गोयल, प्रधान, नई अनाजमंडी
कमीशन का जल्द भुगतान करना चाहिए
एक लाख से ज्यादा रुपये का कमीशन बकाया था, जो शनिवार को आ गया। सरकार को समय से भुगतान करना चाहिए , ताकि आढ़तियों को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही ब्याज का भी शीघ्र भुगतान किया जाए।
- जगदीश गोदारा, आढ़ती एवं सेक्रेटरी, नई अनाजमंडी एसोसिएशन