{"_id":"5e35d0578ebc3e99f067b995","slug":"collison-of-a-truck-and-car-hisar-news-rtk5401446176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मय्यड़-खरड़ चौक पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत व पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मय्यड़-खरड़ चौक पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत व पांच घायल
विज्ञापन
हादसे के दौरान दुकान में घुसा ट्राला
- फोटो : Hisar
मय्यड़ गांव के पास मय्यड़-खरड़ चौक पर शनिवार सुबह गलत दिशा में चल रहे एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। इस दौरान कार में सवार झज्जर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने मौके पर एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बॉक्स
दुकान में जा घुसा ट्राला
चालक ने ट्राले को लापरवाही से चलाते हुए पहले डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इसके बाद इस कार को टक्कर मारते हुए किराने की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकानदार करीब एक मिनट पहले ही दुकान से निकलकर बाहर गया था, लेकिन उस दौरान दुकान में एक अन्य कार सवार जैसे ही कुछ खरीदने के लिए जा रहा था तो वह भी हादसे में घायल हो गया। दुकानदार अजय ने बताया कि दुकान के बार हर रोज कई लोग बैठकर हुक्का पीते हैं, लेकिन आज हादसे के दौरान वहां कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
100 फुट तक घसीटती गई कार
घायल प्रवीन ने बताया कि हादसे के दौरान ट्राले की स्पीड तेज होने के कारण चालक उस पर काबू नहीं पा सका। इस कारण उनकी कार को टक्कर मारकर ट्राला करीब 100 फुट तक घसीटता गया। वहीं हादसे में झज्जर के खुड्डन गांव निवासी भूप सिंह की मौत हो गई और अन्य कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आया था परिवार
हादसे में जान गंवाने वाला भूप सिंह सातरोड़ कलां में अपनी साली गुड्डी के घर पर शुक्रवार शाम को आया था। उस दौरान उसके साथ उसका बेटा कुलविंद्र, शैलेंद्र, बेटी प्रवीन और उसकी छोटी बेटी चिनू भी थी। प्रवीन ने बताया कि कार को शैलेंद्र चला रहा था। हादसे के बाद घायलों अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां भूप सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।