फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   College admission applications start from August 1 In Haryana

Haryana: आज से कॉलेज एडमिशन के आवेदन शुरू, एक विद्यार्थी 5 कॉलेज कर सकता है चयन

Mon, 01 Aug 2022 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 03:25 AM IST
सार

अगर किसी विद्यार्थी को पहली च्वॉइस का कॉलेज अलॉट नहीं होता है तो वह विद्यार्थी संबंधित कॉलेज के एडमिशन नोडल ऑफिसर से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है।

विज्ञापन
College admission applications start from August 1 In Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 1 अगस्त से कॉलेज एडमिशन के आवेदन जमा करने शुरू कर दिए जाएंगे। कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय विद्यार्थियों को सबजेक्ट कंबिनेशन का विशेष ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन


आवेदन फार्म का पंजीकरण होने के बाद सबजेक्ट कंबिनेशन को बदला नहीं जाएगा। आवेदन के दौरान एक विद्यार्थी दाखिले के लिए 5 कॉलेज का विकल्प चयन करना कर सकता है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉट होंगे।
विज्ञापन


अगर किसी विद्यार्थी को पहली च्वॉइस का कॉलेज अलॉट नहीं होता है तो वह विद्यार्थी संबंधित कॉलेज के एडमिशन नोडल ऑफिसर से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सबजेक्ट कंबिनेशन के आधार पर ऑनलाइन फीस भरने का ऑप्शन दिया है। मल्टीपल सबजेक्ट कंबीनेशन का चयन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग कॉलेजों में कम से कम तीन सबजेक्ट वाले कंबीनेशन का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार रजिस्ट्रेशन की लगेगी फीस
सेशन 2022-23 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस भी लगेगी। निदेशालय के आदेशानुसार छात्राओं के 50 रुपये, एससी विद्यार्थियों के 50 रुपये, सामान्य वर्ग व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के लगेंगे। पिछले वर्ष यह रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली गई थी। इसके साथ ही पहली ओपन काउंसिलिंग की लेट फीस 100 रुपये लगेगी। दूसरी ओपन काउंसिलिंग की 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस लगेगी।


ये है एडमिशन का शेड्यूल

  •  आवेदन शुरू होंगे - 1 अगस्त से
  •  आवेदन का अंतिम दिन- 8 अगस्त
  •  डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन- 2 अगस्त से 9 अगस्त
  •  पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी- 12 अगस्त
  •  पहली मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 16 अगस्त तक
  •  पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 13 अगस्त से 16 अगस्त
  •  दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 19 अगस्त को
  •  दूसरी मेरिट लिस्ट मान्य होगी- 23 अगस्त तक
  •  दूसरी मेरिट लिस्ट की फीस जमा होगी- 19 अगस्त से 23 अगस्त तक
  •  ओपन काउंसिलिंग होगी- 26 अगस्त


इस वेबसाइट पर करें आवेदन
https://highereduhry.ac.in

विद्यार्थियों की सहायता के लिए निदेशालय ने 1800 180-2133 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।
एक अगस्त से कॉलेज एडमिशन के आवेदन जमा होने शुरू होंगे। एक विद्यार्थी 5 कॉलेज का चयन कर सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। -डॉ. राजेश, एडमिशन नोडल ऑफिसर सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed