फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cold wind touuch man

पंजाब से आई सर्द हवाओं ने ठिठुराया

Thu, 14 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 14 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
cold wind touuch man
पिछले करीब तीन सप्ताह से सामान्य से ज्यादा चल रहे तापमान में बुधवार को गिरावट आई। इससे लोहड़ी पर्व का मजा दोगुना हो गया। सर्द हवाओं के चलने के कारण तापमान में गिरावट रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सर्दी का अहसास अधिक हुआ। वीरवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन





दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से कुछ ऊपर था। बुधवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का असर हरियाणा में दिखा। यहां तापमान में एकदम से गिरावट आई। बादलों के कारण सर्दी ज्यादा महसूस हुई। पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। बुधवार को तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस समय न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन





मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पंजाब में हल्की बरसात हुई, जिसका असर हरियाणा में भी रहा। यहां शाम के समय से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके कारण दिन के समय सर्दी का अनुभव होगा। मौसम शुष्क रहने के अलावा सुबह के समय हल्का कोहरा रहने के आसार हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय तापमान में गिरावट आएगी तो गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed