फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold wave in haryana, outbreak of cold day, cold wave and fog

Haryana: अगले पांच दिन सहना पड़ेगा ठंड का पंच; कोल्ड डे, कोल्ड वेव और कोहरे का रहेगा प्रकोप

Wed, 03 Jan 2024 12:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 Jan 2024 12:41 PM IST
सार

हरियाणा में अगले पांच दिनों में कड़ाके की ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब सर्दी का अधिक प्रचंड रूप दिखेगा। कोल्ड वेब, कोल्ड डे के साथ अब कोहरा भी रहेगा।

विज्ञापन
Cold wave in haryana, outbreak of cold day, cold wave and fog
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण सर्दी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में ठंड का पंच देखने को मिलेगा। कोल्ड डे, कोल्ड वेब, कोहरा, पाला और सूखी ठंड सहनी पड़ेगी। प्रदेश में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी 9 से 17 डिग्री के बीच सिमट गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में चौथे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। जिस कारण चौथा दिन भी कोल्ड डे साबित हुआ।

विज्ञापन


सर्दी के चलते दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिसके चलते सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। लोग दिन भर कड़ाके की सर्दी से कंपकंपाते दिखे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में कड़ाके की ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब सर्दी का अधिक प्रचंड रूप दिखेगा। कोल्ड वेब, कोल्ड डे के साथ अब कोहरा भी रहेगा। मैदानी इलाकों में सघन कोहरा के साथ गंभीर शीत लहर तथा पाला जमने की स्थिति बनेगी। प्रदेश में दिन का अधिकतम 9.0 डिग्री सेल्सियस से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 3 से 7 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेवाड़ी में भी ठंड का कहर लगातार जारी है। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। झज्जर में आखिरकार तीन दिन के बाद दोपहर को धूप निकली और लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

जींद में शीतलहर चलने से मौसम में ठंड ज्यादा बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान पांच छह सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा में नमी की मात्रा 60 प्रतिशत रही। सोनीपत में भी ठंड का प्रकोप जारी है। छह दिन बाद धूप खिलने के बाद भी लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी। एक्यूआई 252 पर पहुंच गया है। एक दिन पहले यह 201 दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


नारनौल में रात्रि तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि दक्षिणी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed