फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM's public court in Hisar after seven years, will hear 440 complaints

Hisar News: सात साल बाद हिसार में सीएम का जनता दरबार, 440 शिकायतें सुनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
CM's public court in Hisar after seven years, will hear 440 complaints
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहरलाल सात साल बाद दरबार लगाकर लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में शिकायतें सुनेंगे। करीब 440 लोगों ने अपनी शिकायत प्रशासन को दी हैं। जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में यह जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन

जिलाधीश उत्तम सिंह ने सीएम के 12-13 मार्च को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सुरक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाने व संबंधित क्षेत्र को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले वर्ष 2016 में सीएम ने पंचायत भवन में दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी थी। उपायुक्त ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 12 मार्च को सुबह 9:40 बजे अर्बन एस्टेट द्वितीय स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सुंदर सिंह की यादगार में बनाए गए मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जन-संवाद (जनता दरबार) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएम विचार-विमर्श उपरांत मौके पर ही समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। दोपहर 2 बजे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विकास मेला-2023 के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को नकद राशि वितरित कर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में नगराधीश राजेश खोथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत, आबकारी एवं कराधान विभाग से एईटीओ जतिन, एक्सईएन पंचायती राज प्रेम सिंह राणा, हरियाणा टूरिज्म से कुलदीप सिंह व मोहन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विभाग में नोडल अधिकारी बनाया
प्रशासन की ओर से सभी सीएम के कार्यक्रम को लेकर हर विभाग में एक-एक नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो अपने विभाग की शिकायतों के समाधान के बारे में जानकारी देगा। सभी विभागों को उनसे जुड़ी शिकायतों से अवगत करा दिया गया है, ताकि अधिकारी शिकायत के बारे में पूरा जवाब लेकर आएं। शिकायतकर्ताओं को फोन कर सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed