फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cmflaiying

सीएम फ्लाइंग, ड्रग कंट्रोलर टीम ने 35 तरह की दवाइयां कब्जे में ली

Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
cmflaiying
बास तहसील के गांव सीसर में मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हिसार और ड्रग कंट्रोलर विभाग सिरसा की टीम ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक के पास लाइसेंस तक नहीं था। टीम ने स्टोर से 35 तरह की अंग्रेजी दवाइयों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हिसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, एएसआई राकेश, एएसआई रामफल, सिपाही राजबीर और सिरसा ड्रग कंट्रोल अधिकारी रजनीश धानीवाल की टीम ने सीसर बस स्टैंड पर अखिल मेडिकल हाल पर छापा मारा। मेडिकल हाल पर महम निवासी रमेश कुमार मौजूद था। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। दुकान में रखी दवाइयों के खरीद व बिक्री संबंधित बिल मांगे तो वह भी उसके पास नहीं मिले। टीम ने मेडिकल हाल में रखी दवाइयों की जांच की। उनमें कोई प्रतिबंधित दवाइयां तो नहीं मिली। टीम ने कार्यवाही करते हुए 35 अंग्रेजी दवाइयों कप अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व ड्रग कंट्रोलर ने आज सीसर में एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की है। कोई आपत्तिजनक दवाइयां नहीं मिली। मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। 35 प्रकार की दवाइयों को कब्जे में लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - ईश्वर सिंह, सब इंस्पेक्टर सीएम फ्लाइंग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed