फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM should apologize for the statement made in support of the sports minister accused of molestation: Sonia Duhan

छेड़छाड़ के आरोपी खेल मंत्री के समर्थन में दिए बयान पर माफी मांगें सीएम : सोनिया दूहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM should apologize for the statement made in support of the sports minister accused of molestation: Sonia Duhan
नारनौंद। रोष पंचायत को संबोधित करती राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनि - फोटो : Hisar
नारनौंद (हिसार)। स्थानीय दादा देवराज धर्मशाला में रविवार को हुई रोष पंचायत में जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी खेल मंत्री के खिलाफ रोष जताया गया। वहीं, मुख्यमंत्री पर मंत्री का बचाव करने का आरोप लगाते हुए उनके बयान की निंदा की गई। पंचायत में खाप नेताओं ने एक आवाज में कहा कि इस बयान के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन

नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन द्वारा बुलाई गई रोष पंचायत में कई खाप के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सोनिया दूहन ने कहा कि मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। अब खेल मंत्री ने महिला कोच की इज्जत पर हाथ डाला है। खेल मंत्री ही महिला खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार करेगा तो महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी। मुख्यमंत्री ने भी मंत्री पर कार्रवाई के बजाय महिला कोच पर ही अनर्गल (बेतुका) बयान देने का आरोप लगा दिया। इसके लिए सीएम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

खेल मंत्री का नारनौंद व आसपास के इलाकों में एंट्री बैन : सोनिया
नारनौंद में हुई रोष पंचायत राष्ट्रीय विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के मंत्री ही बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ का आरोप लगने पर भी संदीप सिंह से मंत्री पद छीना नहीं गया है। रोष पंचायत में खेल मंत्री का नारनौंद व आसपास के इलाकों में एंट्री बैन का फैसला लिया गया है। सोनिया ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष पंचायत में सर्व खाप प्रवक्ता मास्टर फूल कुमार, सतरोल प्रधान रामनिवास लोहान, किसान नेता विकास सिसर, डॉ. सिक्किम, शीलू लोहान, धर्मपाल वडाला, तपा प्रधान बास विरेंद्र बामल, खाप सचिव बलवंत आर्य, किसान नेता विक्रम, कोच रोहित ढांडा मिर्जापुर, महिला नेता अनीता सिहाग, राजबाला धनाना, पूनम, सत्यवान, काला गामड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed