Haryana: हिसार दौरे पर आज सीएम नायब सैनी, ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल में प्रशासनिक भवन व सभागार का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम सहित अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष’ प्रशासनिक भवन, ‘उदय’ एसईएन विंग, ‘उद्गम’ स्वीमिंग पूल तथा ‘उत्सव’ ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के ओपी जिंदल मॉडल स्कूल में नई शिक्षा सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने इसे नए सपनों और नए भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने ओपी जिंदल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने हिसार में ऐसा संस्थान खोलने के लिए जिंदल समूह को धन्यवाद दिया। यह विद्यालय वर्ष 1997 से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
समय के साथ विद्यालय को आधुनिक बनाना आवश्यक है। इसी कड़ी में परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया गया। नए कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और तकनीकी उपकरणों का उद्घाटन हुआ। ये सुविधाएं भविष्य के भारत की नई संभावनाओं की शुरुआत हैं। शिक्षा में किया गया हर निवेश समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।
#WATCH Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini inaugurated new education-related facilities in Hisar pic.twitter.com/N0YQeye9QCविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2026
हरियाणा में शिक्षा का विकास
विज्ञान, कंप्यूटर और रोबोटिक की आधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के लिए प्रयोग, अनुसंधान और नवाचार के नए द्वार खोलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को चरित्रवान, रोजगार परक और कौशल युक्त शिक्षा देने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा भी विश्व स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया गया है। राज्य के सभी जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं।
#WATCH | Hisar: Haryana CM Nayab Singh Saini says, "As we move towards 2047, the responsibility of strengthening the foundation of a 'Developed India' will rest upon your shoulders. Institutions like the O.P. Jindal Modern School are preparing children by providing them with… https://t.co/bm1nG11HDt pic.twitter.com/tOO17eJnzn— ANI (@ANI) August 9, 2026
डिजिटल शिक्षा और अनुसंधान
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दसवीं से 12वीं के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। लगभग 40 हजार कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड और 1201 आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। चालू वित्त वर्ष में 20 करोड़ रुपये का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया गया है। हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का उपयोग मानवता के हित में हो, यह नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को डिजिटल दक्षता के साथ विवेक, संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता भी सीखनी होगी। यह नई सुविधा ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल को शैक्षणिक उत्कृष्टता में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।