फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Narnaund area given the gift of 10 million

सीएम ने नारनौंद क्षेत्र को दी 10 करोड़ की सौगात

Fri, 25 Jul 2014 11:27 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 25 Jul 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नारनौंद क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की असलियत दो महीने में ही सामने आ चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि जनता की राय लेकर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। टिकट के दावेदार दिल्ली-चंडीगढ़ की बजाए हलके में समय बिताएं।

विज्ञापन


नारनौंद अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा की नीतियों पर नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के नाम पर माहौल बनाकर वोट बटोरने का काम किया। सरकार बनते ही जनता को और महंगाई की सौगात देने का काम किया। भाजपा किसान, मजदूर की हितैषी पार्टी नहीं है आज लोग अपने आपको भाजपा से ठगा सा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार तीसरी बार भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने करीब दो महीने में ही अपना रूप दिखा दिया जिसमें रेल किराया, डीजल व अन्य चीजों के रेट बढ़ाकर लोगों पर महंगाई की मार मार दी। पूरे देश में गुजरात मॉडल की धूम मचा रखी है कि गुजरात में प्रति व्यक्ति आय 75 हजार रुपये हैं। हरियाणा में यह 1 लाख 35 हजार रुपये हैं। नौ वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग के लिए विकास के काम किए हैं। बुढ़ापा पेंशन सिर्फ 200 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की है। उन्होंने नारनौंद क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि नारनौंद से टिकट के लिए काफी लोगों ने अपने दावेदारी पेश की है। तीसरी बार कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है तो अपनी हिस्सेदारी पक्की कर लेना। यहां के नेता दिल्ली-चंडीगढ़ के चक्कर न काटकर हलके में ही अपना जनाधार बढ़ाकर पार्टी को मजबूत करें। अगले 20 दिनों तक कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। लाखों लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाएगी और कांग्रेस पार्टी का जो घोषणा पत्र होगा, उसमें सभी लोगों की राय ली जाएगी।


पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामभगत शर्मा ने कहा कि नारनौंद हलके से कांग्रेस की जीत होगी।  कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कलम से नारनौंद को उपमंडल बनाया जाएगा। इस अवसर पर राजबीर संधू, दिनेश श्योराण, अजीत सरपंच, सरपंच अनिल सिंधू, अजमेर नायक, डॉ. कुलवंत मोर, कुलदीप गौतम, अजय पहलवान, कुलदीप आर्य, जयबीर बिसला, राममेहर पेटवाड़, सतीश चेयरमैन, देववृत्त ढांडा, गुरविंद्र बिसला, धर्मबीर गोयत, साहिल खर्ब, वजीर पूनिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed