फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar laltoday in hisar, hindi news, hisar

सीएम आज हिसार में

Fri, 08 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 08 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar laltoday in hisar, hindi news, hisar
सीएम आज हिसार में - फोटो : bureau

प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर करीब आठ महीने बाद शुक्रवार को शहर की जनता को संबोधित करेंगे। शहर के लोगों को सीएम से काफी सौगातों की उम्मीदें हैं। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता शहर की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सहित सात मांग सीएम के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


सीएम की करीब सवा साल पहले की गई आठ प्रमुख घोषणाओं में से अब तक एक भी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में शहर को सीएम घोषणाओं के पूरा होने के लिए स्पीड का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएम के तौर पर पहली बार 29 दिसंबर 2014 को हिसार पहुंचे मनोहर लाल ने शहर के विकास के लिए करीब आठ बड़ी घोषणाएं की थीं। सीएम की इन घोषणाओं में से ग्रांट जारी करने के अलावा अन्य कोई घोषणा पूरी तो दूर शुरू भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, डेयरी शिफ्टिंग, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गौ अभ्यारण्य, मल्टीलेवल पार्किंग, उकलाना में राजकीय कॉलेज की घोषणाओं को अभी शिलान्यास का इंतजार है। सीएम की एक घोषणा बस अड्डे से साउथ बाईपास को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास पत्थर शुक्रवार को रखा जाएगा।

सीएम ने जिले में अब तक 16 घोषणाएं की हैं, जिनमें से केवल एक गोशाला का रास्ता पक्का करने की घोषणा ही पूरी हो सकी है। हिसार में सीएम जनता से सीधे तौर पर 26 जुलाई 2014 को लाहौरिया स्कूल में रूबरू हुए थे।

सीएम की रैली को लेकर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, महामंत्री सुजीत कुमार, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंधु, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, रमिंद्र शंटी, बीएलए वन प्रभारी प्रवीण जैन, डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसडीएम अशोक बंसल के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा किया। यहां सीएम की रैैली की तैयारियों को लेकर फाइनल प्लान बनाया।  

एसडीओ की मौत के बाद हांसी सब्जीमंडी का शिलान्यास रद्द  
हांसी सब्जीमंडी का शिलान्यास सीएम के हाथों किया जाना था। वीरवार सुबह मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ अशोक नैन मंडी की फाइल लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। डाबड़ा चौक के पास उनकी हादसे में दर्दनाक मौत के बाद फल-सब्जीमंडी का शिलान्यास रद्द कर दिया गया।

गिरी सेंटर में उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर
सीएम मनोहर लाल खट्टर हेलीकॉप्टर से करीब साढे़ पांच बजे हिसार पहुंचेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर गिरी सेंटर में उतारा जाएगा। यहां से सीएम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां चाय के बाद विकास रैली के लिए रवाना होंगे। करीब छह बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे।


रात को रेस्ट हाउस में ठहरेंगे सीएम साहब
सीएम मनोहर लाल रैली को संबोधित करने के बाद हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ही नाइट स्टे करेंगे। रात को प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ भी विमर्श करेंगे। सुबह नाश्ता करने के बाद सीएम हिसार से रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed