फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar Lal reached Hisar, organised khula Darbar in Guru Jambheshwar University

Hisar: CM मनोहर लाल नें खुद सुनीं करीब 200 शिकायतें, अधिकारियों को लगाई लताड़, कार्रवाई के दिए निर्देश

Sun, 12 Mar 2023 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा माय सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माय सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 04:29 PM IST
सार

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित खुले दरबार में मुख्यमंत्री के सामने करीब 400 शिकायतें रखी जाएंगी जिनका वह समाधान करेंगे। इन शिकायतों के लिए जिला प्रशासन में गरीब 1 सप्ताह पहले ही लोगों से आवेदन करने को कह दिया गया था।

विज्ञापन
CM Manohar Lal reached Hisar, organised khula Darbar in Guru Jambheshwar University
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर 428 से शिकायतें आई थी। शिकायत ज्यादा होने के कारण कुछ विभागों के ग्रुप बना दिए गए जबकि कुछ विभागों की शिकायत थी मुख्यमंत्री ने खुद सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 शिकायतें और अधिकारियों ने करीब डेढ़ सौ शिकायतें सुनी और उनका समाधान किया।

विज्ञापन


कार्यस्थल पर मच अफरी-तफरी
ज्यादा टाइम लगने पर मुख्यमंत्री ने बाकी शिकायतकर्ता उससे उन्हें शिकायत की कॉपी वह अधिकारियों से शिकायत पर की गई कार्रवाई की कॉपी जमा करवाने को कहा ताकि शिकायतों का जल्द निदान हो सके। हालांकि इससे कार्यक्रम स्थल पर थोड़ी अफरा-तफरी मच गई। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि जो शिकायतें ली जा रही है उन सब का समाधान हर हाल में करवाया जाएगा और इसे लेकर शिकायतकर्ता को फोन पर भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काम में लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों को लताड़ लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी धमकी दी।
विज्ञापन


 लोगों का भला करो
बिजली निगम से रिटायर्ड ओमप्रकाश ने शिकायत दी कि उसे 6 महीने देरी से पेंशन के लाभ दिए। सीएम ने कहा कि 44 लाख पेंशन तो मिली गई। ओमप्रकाश ने कहा कि हां मिल गई,परंतु अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहिए। सीएम ने कहा कि गरीबों की सहायता करों, मेरे पास किसी का फोन आया तो तुम्हारा नंबर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को लगाई लताड़
दयालपुरा के मनीराम ने शिकायत दी कि व्यवसायिक कनेक्शन लेने पर बिजली निगम ने सात हजार के सामान के पैसे नहीं दिए। साथ ही मीटर स्लो होने पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। सीएम ने डीएचवीपीएन के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि आपकी गलतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते। सीएम ने उसे पैसे लौटाने के आदेश दिए।


एसडीएम को शाम तक गलती ढूंढने के आदेश
राजस्व विभाग से रिटायर्ड जगदीश ने कहा कि उसकी पेंशन 1 जनवरी 2016 से रिवाइज होनी थी। परंतु उसे रिवाइज पेंशन का लाभ नहीं मिला। इस पर सीएम ने एसडीएम को शाम तक गलती करने वाले और गलती किस आधार पर हुई, इसकी जांच करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed