{"_id":"63bbdfde2fad0c0f834ccdd0","slug":"cm-flying-squad-team-raided-civil-hospital-of-hansi-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सीएम उड़न दस्ते की टीम ने नागरिक अस्पताल में की छापेमारी, हाजिरी रजिस्ट्र किए चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सीएम उड़न दस्ते की टीम ने नागरिक अस्पताल में की छापेमारी, हाजिरी रजिस्ट्र किए चैक
Mon, 09 Jan 2023 03:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:05 PM IST
सार
नागरिक अस्प्ताल के में सीएम उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्रोपर ड्रेस कोड तथा आई कार्ड को लेकर कर्मियों को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते की टीम ने नागरिक अस्पताल में की छापेमारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हांसी में सीएम उड़न दस्ते की टीम ने सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब नागरिक अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत लगे व अन्य कर्मियों की हाजिरी जांची गई। सभी को पूछताछ के लिए नई एसएमओ कार्यालय में बुलाया गया। जिसके चलते पर्ची काटने वाले काउंटर खाली हो गए और कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
यहां सीएम उड़नदस्ते के निरीक्षक रिछपाल ने एक-एक कर कर्मियों की जांच कर रहे थे और हाजिरी का मिलान कर रहे थे। जांच में काफी वक्त लगने पर नीचे पर्ची काटने वाली खिड़की पर मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइनें लग गई। सीएम उड़नदस्ते ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
नागरिक अस्प्ताल के में सीएम उड़नदस्ते ने औचक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्रोपर ड्रेस कोड तथा आई कार्ड को लेकर कर्मियों को हिदायत दे दी गई है। सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक रिछपाल के नेतृत्व में टीम ने नागरिक अस्पताल में दस्तक दी।
विज्ञापन
टीम ने यहां एमएस डॉ. राहुल बुद्धि राजा के कमरे में बैठ कर अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत लगे व अन्य कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर को मंगवाया और उसे जांचने का काम किया। इस दौरान बीडीपीओ धर्मपाल को ड्युटी मेजिस्टेट बनाया गया था।
सीएम उड़न दस्ते के निरीक्षक रिछपाल ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि नागरिक अस्पताल में कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और दवाइयां ना देने की भी शिकायत मिल रही थी, उन्होने दवाइयों का भी स्टॉक चैक किया। अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।