फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerical couple accused of cheating of 57.88 lakhs

लिपिक दंपती पर 57.88 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clerical couple accused of cheating of 57.88 lakhs
हिसार। सेक्टर-13 निवासी संतोष सैनी ने सरकारी स्कूल में लिपिक दंपती के खिलाफ 57 लाख 88 हजार 73 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि सेक्टर-16-17 निवासी सुधीर मलिक पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं और प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं। इसके अलावा सुधीर मलिक की पत्नी शशि भेरियां स्थित राजकीय विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 निवासी अलीषा, सेक्टर-13 निवासी बलजीत और सुधीर की भतीजी कैमरी रोड निवासी सुमन जो कि एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है और प्रॉपर्टी के कार्य में इनकी पार्टनर भी हैं। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर सेक्टर 16-17 स्थित मकान की खरीद का झूठा ब्याना, मकान मालिक के फर्जी हस्ताक्षर करके उसके और अलीशा के नाम एक करोड़ 35 लाख रुपये दिखाकर उससे 57,88,073 रुपये की धोखाधड़ी की। जब उसने मकान का इकरारनामा मांगा तो आनाकानी की। इसके बाद 31 अगस्त को एसपी को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed