फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

रोजगार मेले में युवाओं को शॉर्ट लिस्ट कर कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर

Mon, 20 Jan 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Hisar
तोशाम रोड स्थित आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 कंपनियों के पदाधिकारियों ने हजारों युवाओं के पंजीकरण किए। इस मौके पर शॉर्ट लिस्ट किए गए कई युवाओं को हाथोंहाथ ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। मेले में पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं की निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत भर्ती के संबंध में बहुत गंभीर है। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल में वृद्धि करना और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में रोजगार प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही सभी जिलों में इस प्रकार के रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनियां स्थानीय स्तर पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों के अलावा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ाने चाहिए। यदि युवा मेहनत से काम करे तो उसे नौकरी मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी बल्कि वह दूसरों को नौकरी देने लायक बन सकता है। स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए सरकार भी युवाओं का सहयोग कर रही है। एक तरफ जहां उनके कौशल को बढ़ाने की दिशा में अनेक रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जा रहे हैं वहीं स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद को मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप योजना सहित बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाने की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान मंडल रोजगार अधिकारी सुनीता यादव ने उपस्थित लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सक्षम योजना के लाभान्वित युवाओं के बारे में भी बताया। आईटीआई के सुभाष कुमार ने आईटीआई में बनाए गए अप्रेंटिसशिप सेल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने आईटीआई की विभिन्न ट्रेड व यूनिट आदि की भी जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी एकता भ्याण व दिनेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed