फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City residents will hold a candle march this evening in the teacher murder case

Hisar News: शिक्षिका मर्डर मामले में शहरवासी आज शाम निकालेंगे कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
City residents will hold a candle march this evening in the teacher murder case
हिसार। शिक्षिका सोनिया हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए शहरवासी बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालेंगे। यह मार्च शाम 6 बजे संत नगर स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारे से शुरू होकर डोगरान मोहल्ला, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट से होते हुए पारिजात चौक पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

4 मई को सोनिया की रस्म उठाला क्रिया के दौरान हुई पंचायत में विभिन्न संगठनों ने यह निर्णय लिया था। इसके अलावा 10 मई को नागोरी गेट पर धरना देने का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी पति सौरभ आनंद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज एवं डीएसपी किशोरी लाल मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी मजबूती से उनके साथ है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार छापेमारी, तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed