फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Citizen Facilitation Centers will be built in 16 wards of the city with Rs. 4.87 crores.

Hisar News: शहर के 16 वार्डों में 4.87 करोड़ से बनाए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Citizen Facilitation Centers will be built in 16 wards of the city with Rs. 4.87 crores.
हिसार। नगर निगम की तरफ से शहर के 16 वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाए जाएंगे। निगम प्रशासन ने टेंडर लगाया है। टेंडर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। इन केंद्रों के निर्माण पर करीब 4.87 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में सभी निकायों को आदेश दिए गए थे कि प्रत्येक वार्ड में एक नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को निगम से संबंधित कार्य के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। उन्हें अपने वार्ड में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में निगम प्रशासन ने शहर में 5 नागरिक सुविधा केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर लगाया था, जिनमें से 3 केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं और दो अभी निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में भी एक नागरिक सुविधा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स संबंधित आपत्तियों को ठीक करवाने को लेकर ऑनलाइन निशुल्क आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed