{"_id":"65258ab6a0c91279660eb826","slug":"chikanwas-panchayat-will-approach-court-against-garbage-processing-plant-hisar-news-c-21-hsr1005-237134-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी चिकनवास पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी चिकनवास पंचायत
विज्ञापन
हिसार।
नगर निगम की तरफ से ढंढूर के पास (करीब 2 किलोमीटर आगे) कचरा डालने व प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की योजना भी खटाई में पड़ती नजर आ रही है। डंपिंग स्टेशन के खिलाफ चिकनवास पंचायत हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में कूड़े से बदबू फैल रही है। शिकायत पर नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
चिकनवास पंचायत की तरफ पास किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम राजकीय पशुधन फार्म के साथ लगती करीब 32 एकड़ जमीन पर शहर का कचरा और मृत पशु डाल रहा है। यही नहीं यहां कचरे में आग भी लगाई जाती है। इस कारण स्थानीय निवासियों का जीना व सांस लेना मुश्किल हो गया है। यह एरिया मुख्य राजमार्ग से भी करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। आग लगने पर कूड़े से निकले धुएं के कारण यहां गाड़ियां भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। इसे लेकर नगर निगम को अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उनके पास हाईकोर्ट जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
इन गांवों को है परेशानी
चिकनवास के सरपंच प्रतिनिधि वकील कुमार के अनुसार इस एरिया से ठसका गांव 1.5 किलोमीटर, चिकनवास 2.5 किलोमीटर, दुर्जनपुर 1 किलोमीटर व झीड़ी करीब 500 मीटर की दूरी पर है। अगर पंचायत इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाती है और स्टे मिल जाता है तो इससे शहरवासियों व नगर निगम की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि जगह न मिलने के कारण एजेंसी ने वार्ड 1 से 10 से कचरा उठाना बंद किया हुआ है। यूएलबी मुख्यालय की तरफ से इस जगह के लिए अनुमति मिलने पर एक आस जगी थी कि जल्द ही एजेंसी फिर से काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
अभी यह मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है। बुधवार को इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
- गौतम सरदाना, मेयर