फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Naib Saini himself will ride a bicycle and give the message to the youth to stay away from drugs

Hisar News: मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद साइकिल चला युवाओं को देंगे नशे से दूर रहने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini himself will ride a bicycle and give the message to the youth to stay away from drugs
महावीर स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम के बाहर तैयारी करते कर्मचारी।
हिसार। साइक्लोथॉन 2.0 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद साइकिल चलाकर युवाओं का नेतृत्व करेंगे। जिले में 40 हजार लाेग ने साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। साइक्लोथॉन अभियान को महाबीर स्टेडियम के सामने एचएयू गेट नंबर एक से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे सीएम हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। इससे पहले युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी अभियान से पहले नशा मुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर जिले के 101 गांव नशा मुक्त घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें कई चरणों में इन गांवों का चयन किया गया है। साइक्लोथॉन के संयोजक राजेश कौथ ने बताया कि साइक्लोथॉन 2.0 में सबसे आगे आर्मी के जवान होंगे। इसके साथ इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ी होंगे। इसके बाद हरियाणा पुलिस, हरियाणा आर्म्ड फोर्स, एनसीसी कैडेट, एनएएस कैडेट, स्काउट एंड गाइड के युवा शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। हरियाणवी गायक, कलाकार युवाओं का संगीत के साथ स्वागत करेंगे। युवाओं को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यात्रा हिसार में डाबड़ा, लाड़वा होते हुए सुल्तानपुर जाएगी। इसके बाद भिवानी जिले के गांव रतेरा में प्रवेश करेगी। 27 दिन चलने वाली यात्रा का समापन सिरसा में होगा।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन 2.0 में भाग लेंगे जीजेयू के विद्यार्थी

साइक्लोथॉन 2.0 में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के फिजियोथेरेपी विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वरुण सिंह पूनिया, डॉ. रामनिवास को मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों सहित रैली को सफल बनाने के लिए नियुक्त किया है। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी पंचकूला के दिशा-निर्देशानुसार यह निर्देश जारी किए गए हैं। फिजियोथेरेपी विभाग की अध्यक्षा प्रो. जसप्रीत कौर ने फिजियोथेरेपिस्टों की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रवीण पोपली ने ली बैठक

नगर निगम में मेयर प्रवीण पोपली ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ मंथन किया। उन्होंने शहर की मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइक्लोथॉन 2.0 में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें। सीएम नायब सिंह सैनी ने इस अभियान को हिसार से शुरु करने का फैसला लिया है। ऐसे में हिसार की सबसे बड़ी भागीदारी अभियान की सफलता तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed